Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prashant Kishor: बिहार में लाठीचार्ज को लेकर पीके ने भाजपा को घेरा, बोले- गुजरात में ऐसा होता तो...

    बीपीएससी परीक्षा को लेकर पटना में जमकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार में हाल ही में हुए लाठीचार्ज और भाजपा नेताओं के रवैये पर तंज कसते हुए कहा कि तब नरेंद्र मोदी ने एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार वोट चार्ज करने की बारी है।

    By Vikash Chandra Pandey Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 19 Feb 2025 08:38 PM (IST)
    Hero Image
    जन सुराज पार्टी (जसुपा) के सूत्रधार प्रशांत किशोर। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, पटना। जन सुराज पार्टी (जसुपा) के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) ने बुधवार को बयान जारी कर लाठी का उत्तर वोट से देने की अपील की।

    पिछले महीनों मेंं बिहार में हुए लाठीचार्ज और भाजपा नेताओं के मौजूदा रुख को लेकर उन्होंने कटाक्ष किया। कहा कि तब नरेन्द्र मोदी ने एक शब्द नहीं बोला।

    उन्होंने कहा कि जब बिहार के लड़कों पर लाठी चली, तब भी भाजपा कोई नेता कुछ नहीं बोला। यह लाठी अगर गुजरात में चल गई होती, तब देखते कि दिल्ली में कैसे लोग करवट बदलते! बिहार के दुख-दर्द से किसी का वास्ता नहीं। इसलिए इस बार वोट चार्ज करने की बारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार में लाठी चलती है तो सरकार पूछती है कि अच्छा, लाठी चली है, पता करवाते हैं। कभी प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं-सांसदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। वे आज सत्ता के मोह में सरकार का गुणगान कर रहे।

    जन सुराज के प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन

    • रफीगंज (औरंगाबाद) शहर में जन सुराज पाटी की बैठक कर प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्षता पार्टी के महासचिव तजमुल्ल खां ने किया।
    • जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी आरिफ रजा अंसारी, अभिराम शर्मा, शगुफ्ता यास्मीन ने जन सुराज पार्टी के नियमों को विस्तार से चर्चा किया। बिहार में बदलाव चाहिए।
    • जन सुराज एक विकल्प है। चाचा-भतीजा की सरकार से लोग उब चुकी है। जय बिहार-जय जय बिहार का नारे लगाए। जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने प्रखंड स्तरीय कमेटी की घोषणा की।

    विजय कुमार यादव बने जन सुराज पार्टी के हिलसा प्रखंड अध्यक्ष

    बुधवार को हिलसा अवस्थित जन सुराज पार्टी के अनुमंडल कार्यालय में हिलसा प्रखंड की कमेटी गठित करने को लेकर बैठक हुई।

    इसकी अध्यक्षता जन सुराज पार्टी के राज्य कोर समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक कृष्णदेव सिंह यादव ने की। बैठक में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में 17 सदस्यीय हिलसा प्रखंड समिति की घोषणा की गई।

    पूर्व विधायक कृष्णदेव सिंह यादव ने बताया कि रिटायर्ड प्रोफेसर विजय कुमार यादव को सर्वसम्मति से हिलसा प्रखंड अध्यक्ष का चुना गया है।

    संगठन का महासचिव भरत कुमार को बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए आठ लोगों को चुना गया है, जिसमें पप्पू सिंह, मोहम्मद अलाउद्दीन, महेश कुमार पांडे, दुलारचंद यादव, गीता देवी, संजय भदानी, वीरेंद्र प्रसाद एवं करुणा निधान केशव शामिल हैं।

    पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार बनाए गए हैं। वहीं मधु पुष्प को पार्टी का उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। उनके साथ धीरेन्द्र सिंह एवं सगीना पासवान को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

    खुश्बू कुमारी पटेल महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनी हैं। जितेंद्र रविदास को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष एवं श्याम किशोर पासवान को प्रखंड अभियान समिति का संयोजक बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें-

    'जदयू के साथ भाजपा को भी...', PK के नए दावे से बिहार में तेज हुई सियासी हलचल

    PK ने तेजस्वी के वादों पर उठाया सवाल, भड़के राजद नेता; कहा- भाजपा की B टीम...