विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सुर्खियों में रहने के लिए यूपी-बिहार को निशाना बनाते हैं राज ठाकरे', छठ पूजा विवाद पर भड़के प्रशांत किशोर

Published: Sat, 14 Nov 2026 04:03 PM (IST)

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने छठ पूजा पर राज ठाकरे की टिप्पणी को लेकर उन पर तीखा हमला बोला है।

HighLights

  1. प्रशांत किशोर ने राज ठाकरे के छठ पूजा बयान पर पलटवार किया।

  2. राज ठाकरे पर सुर्खियों में रहने के लिए बयानबाजी का आरोप।

  3. यूपी-बिहार के लोगों को निशाना बनाकर मीडिया में जगह बनाते हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे द्वारा छठ पूजा को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर की गई पोस्ट के बाद सियासी पारा चढ़ गया है।

इस मामले पर अब जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राज ठाकरे पर सीधा हमला बोला है।

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने राज ठाकरे की राजनीति पर सवाल उठाए और कहा कि उन्हें सुर्खियों में बने रहने की आदत है।

उन्होंने कहा कि जब राज ठाकरे पर कोई ध्यान नहीं देता, तो वे जानबूझकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ टिप्पणी करके मीडिया में अपनी जगह बनाने की कोशिश करते हैं।

'छह महीने चर्चा से बाहर रहते हैं तो उगलते हैं जहर'

प्रशांत किशोर ने तीखे लहजे में कहा कि ऐसे लोगों को कोई अहमियत या मंच नहीं देना चाहिए। उनका एकमात्र एजेंडा किसी भी तरह से मीडिया की सुर्खियों में बने रहना है।

जब भी वे छह महीने तक चर्चा से बाहर रहते हैं, तो वे बिहार या उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ कोई न कोई टिप्पणी करके सामने आ जाते हैं।

गौरतलब है कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राज ठाकरे की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से ही बिहार और उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में नाराजगी देखी जा रही है।

प्रशांत किशोर ने साफ संदेश दिया है कि क्षेत्रीय भेदभाव फैलाने वाली इस तरह की बयानबाजी को तवज्जो देने के बजाय नजरअंदाज किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 'मैं कल से उन्हें ऋषि-मुनि नहीं बताने लगूंगा', बिहार सीएम से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने तोड़ी चुप्पी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।