विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में कानून के छात्रों के लिए खुशखबरी, PPU में 1 साल बाद फिर शुरू होगी LLM की पढ़ाई

Published: Sat, 07 Nov 2026 06:28 PM (GMT+05:30)

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU) में एक साल बाद एलएलएम कोर्स की पढ़ाई फिर से शुरू हो रही है, जिसके लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खुलेगा।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. PPU में एक साल बाद एलएलएम कोर्स शुरू।

  2. लोक भवन की मंजूरी के बाद नामांकन प्रक्रिया।

  3. बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में होगी पढ़ाई।

जागरण संवाददाता, पटना। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में एलएलएम (विधि स्नातकोत्तर) कोर्स की पढ़ाई एक साल बाद फिर शुरू होने जा रही है। लोक भवन से हरी झंडी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसी सत्र से नामांकन लेने का निर्णय लिया है।

इसके लिए दो से तीन दिनों के अंदर ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया जाएगा। सत्र 2026-28 के लिए करीब 60 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। पिछले एक साल से इस कोर्स में नामांकन बंद था।

लोक भवन के स्तर से एलएलएम कोर्स को लेकर जांच प्रक्रिया चल रही थी। इसके कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने नामांकन पर रोक लगा रखी थी।

अब जांच पूरी होने और लोक भवन से सहमति मिलने के बाद कोर्स को दोबारा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, नामांकन से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में होगी पढ़ाई

एलएलएम कोर्स में करीब 60 सीटों पर नामांकन की तैयारी है। इस सत्र में पढ़ाई केवल एक कालेज बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ ला में संचालित होगी। कोर्स दोबारा शुरू होने से विधि में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

डीन छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. राजीव रंजन ने बताया कि एलएलएम कोर्स विधि के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल करने के साथ ही बेहतर कारियर बनाने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

पोर्टल खुलते ही ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

डीएसडब्ल्यू ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगले दो से तीन दिनों में पोर्टल खोलने की तैयारी है। इसके बाद इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

ने अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नामांकन से संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। साथ ही, आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि पोर्टल खुलते ही आवेदन किया जा सके और अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें- प्रोन्नतियों से मजबूत हो रही बिहार पुलिस की कार्यक्षमता, 9 हजार से अधिक अधिकारियों-कर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- मुंगेर में गंगा किनारे 1111000 दीये हुए जगमग, CM सम्राट ने दोहराया बिहार से पलायन रोकने का संकल्प

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।