बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में नई व्यवस्था, कैप्टन पूजा संदवार को मिली उड़ान प्रशिक्षण की कमान
बिहार उड्डयन संस्थान में प्रशिक्षु पायलटों का उड़ान प्रशिक्षण निर्बाध जारी रखने के लिए कैप्टन पूजा संदवार को उड़ान गतिविधियों का समग्र प्रभारी बनाया गया है।

मुख्य उड्डयन प्रशिक्षक के इस्तीफे के बाद कैप्टन पूजा संदवार को उड़ान प्रशिक्षण का जिम्मा।
HighLights
कैप्टन पूजा संदवार बिहार उड्डयन संस्थान की नई प्रभारी।
मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन शिव प्रकाश के इस्तीफे के बाद नियुक्ति।
प्रशिक्षण उड़ानें सुचारु रखने का निर्देश दिया गया।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार उड्डयन संस्थान (Bihar Flying Institute) में प्रशिक्षु पायलटों का उड़ान प्रशिक्षण निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए कैप्टन पूजा संदवार को उड़ान गतिविधियों का समग्र प्रभारी बनाया गया है।
मुख्य उड्डयन प्रशिक्षक कैप्टन शिव प्रकाश के त्यागपत्र देने के बाद यह व्यवस्था की गई है। कैप्टन शिव प्रकाश ने 30 सितंबर 2026 को अपना त्यागपत्र सौंपा था।
वह सेवानिवृत्ति के बाद संविदा के आधार पर इस पद पर कार्यरत थे। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
प्रशिक्षण व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए निर्णय
आदेश के अनुसार सिविल विमानन विभाग के अंतर्गत संचालित बिहार उड्डयन संस्थान में प्रशिक्षण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विभागीय आदेश के अनुसार, कैप्टन पूजा संदवार को उड़ान गतिविधियों की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अधिक से अधिक प्रशिक्षण उड़ानें संचालित कराने का निर्देश दिया गया है।
