यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार : होली को लेकर पुलिस अलर्ट जारी, रंग में भंग की तो जाएंगे जेल
होली में अशलीलता फैलाने वालों एवं हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। ऐसा करने वालों को सीधे जेल भेजा जायेगा।

पटना [जेएनएन]। होली के दौरान अश्लीलता फैलाने व नशे की हालत में पकड़े जाने वालों की खैर नहीं होगी।राज्य पुलिस मुख्यालय ने सूबे के सभी जिलों व रेल जिलों के पुलिस अधीक्षकों को होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा गड़बड़ी करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फरमान जारी कर दिया है। पुलिस अधीक्षकों से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि उनके जिले के किसी भी थानाक्षेत्र में शराब के निर्माण, खरीद-बिक्री या उसके सेवन की सूचना मिलती है तो तत्काल संबंधित थानाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें: BSSC SCAM : प्रिंटिंग प्रेस के सर्च वारंट के खिलाफ गुजरात हाईकोर्ट में याचिका