विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Sat, 08 Jul 2017 02:13 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jul 2017 11:42 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने पटना आयेंगे। इस बाबत पीएमओ ने विश्वविद्यालय से कार्यक्रम की रूपरेखा मांगी है।

पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी
पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी

पटना [जेएनएन]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने पटना आयेंगे। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में शामिल होने के मद्देनजर पीएमओ ने विश्वविद्यालय प्रशासन से कार्यक्रम की रूपरेखा मांगी है।

इस संबंध में शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रधानमंत्री कार्यालय का फैक्स मिला है। कुलसचिव डॉ. रबींद्र कुमार ने बताया कि मांगी गई सभी जानकारी दी जा रही है। सितंबर या अक्टूबर में तिथि आवंटित होने की संभावना है।

सुविधानुसार चयन कर इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी जाएगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने से आयोजन में चार-चांद लग जाएगा।

यह भी पढ़ें: लालू यादव के लिए CBI अॉफिसर राकेश अस्थाना का नाम नया नहीं, जानिए

इसे यादगार बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन सभी स्तरों पर तैयारी कर रहा है। विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए कई स्थल विकल्प के तौर पर दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: लालूपुत्र तेजस्वी और तेजप्रताप के भविष्य पर लग सकता है सवालिया निशान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।