4 दिनों में जीतन राम मांझी का दूसरा जन्मदिन, पीएम-सीएम ने भी दी बधाई
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चार दिनों में दूसरी बार अपना जन्मदिन मनाया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

चार दिनों में मांझी का दूसरा जन्मदिन, पीएम-सीएम ने भी दी बधाई
HighLights
जीतन राम मांझी ने चार दिनों में दूसरी बार जन्मदिन मनाया।
प्रधानमंत्री मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें बधाई दी।
अंग्रेजी और हिंदी कैलेंडर की तिथियों के कारण दो बार मना।
राज्य ब्यूरो, पटना। हम के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का मंगलवार को चार दिनों में दूसरी बार जन्मदिन मनाया गया। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, उनकी जन्मतिथि छह अक्टूबर है, जबकि हिंदी तिथि के अनुसार उनका जन्म जितिया पर्व के दिन हुआ था।
इसी कारण उनका नाम जीतन भी रखा गया। हालांकि, जीतन राम मांझी ने तीन अक्टूबर को ही अपने पैतृक गांव गया के महकार में केक काटकर अपनी जन्मतिथि मनाई थी।
पीएम-सीएम ने दिया शुभकामना संदेश
पार्टी कार्यालय में भी उसी दिन समारोह हुआ। मंगलवार को उनके 82वें जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों एवं नेताओं ने शुभकामना संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने मांझी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी, मनोहर लाल सहित अनेक केंद्रीय नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित विभिन्न राज्यों के नेताओं ने भी मांझी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
