PM-KISAN योजना की 24वीं किस्त का इंतजार होगा खत्म, जानिए कब खाते में आएंगे ₹2000 रुपये?
बिहार के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतजार है, जो जल्द ही समाप्त होने वाला ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
किसानों को पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार।
दीपावली से पहले ₹2000 खाते में आने की संभावना।
ई-केवाईसी और भू-सत्यापन योजना के लिए अनिवार्य।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में त्योहारी सीजन के बीच कास्तकारों को पीएम किसान सम्मान निधि का इंतजार है। सरकार ने इसको लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन रिकॉर्ड बताते हैं कि 24वीं किस्त (pm kisan 24th installment date 2026) का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसे 2019 में शुरू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य सभी किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
छोटे किसानों की खेती में सहायता करने के लिए सरकार साल में 6 हजार रुपये देती है। यह पैसा 3 समान किश्तों में दिया जाता है।
आमतौर पर 2 किश्तों के बीच 4 महीने का गैप होता है, जो कि 20 अक्टूबर को पूरा हो चुका है। ऐसे में सभावना जताई जा रही है कि दीपावली से पहले किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेज दिए जाएंगे।
किन किसानों को मिलेगा लाभ?
इसके लिए आवेदक किसान के पास खेती योग्य भूमि और अनिवार्य ई-केवाईसी (e-KYC) होना आवश्यक है। यह राशि परिवार के एक सदस्य को मिलती है।

पैसा प्राप्त करने के लिए बैंक खाते को आधार से लिंक करवाना जरूरी है। इसके अलावा खेती की जमीन का भू-सत्यापन करवाना भी जरूरी काम है।
इन्हें नहीं मिलेगा लाभ
जो किसान आयकर (Income Tax) भरते हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलता है। केंद्र या राज्य सरकार के सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।

पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और आर्किटेक्ट भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
इसके अलावा ऐसे पेंशनभोगी, जिनकी मासिक पेंशन ₹10,000 या उससे अधिक है, इस योजना से वंचित हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में जागरूकता अभियान, किसानों को बताएंगे खाद के सही इस्तेमाल के तरीके
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana 24th Installment: दशहरे के बचे 3 दिन, चौथे दिन आ सकता है 24वीं किस्त का अपडेट? देखें ताजा स्टेटस
