विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Social Media: लालू का केजरीवाल कनेक्शन, ट्विटर पर ट्रोलिंग ...और चूहों का हैंगओवर

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 14 May 2017 07:46 AM (IST)Updated: Sun, 14 May 2017 09:46 PM (IST)

बिहार में बीते सप्‍ताह सोशल मीडिया पर राजनीति के केंद्र में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद रहे। सारी चर्चाएं उनके आसपास ...और पढ़ें

Social Media: लालू का केजरीवाल कनेक्शन, ट्विटर पर ट्रोलिंग ...और चूहों का हैंगओवर
Social Media: लालू का केजरीवाल कनेक्शन, ट्विटर पर ट्रोलिंग ...और चूहों का हैंगओवर

पटना [अमित आलोक]। बीते सप्ताह बिहारी नेताओं की सोशल मीडिया में धूम मची रही। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के साथ उनके डिप्टी सीएम पुत्र तेजस्वी यादव भी ट्रोलिंग के शिकार हो गए। ईवीएम टेम्परिंग के मुद्दे पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लालू प्रसाद का साथ मिला।

लालू व केजरीवाल के घोटाले के आरोपों से घिरने के बाद दोनों की साथ-साथ एक तस्वीर भी वायरल हो गई। उधर, बिहार के शराबी चूहे सोशल मीडिया पर उत्पात करने के बाद 'हैंगओवर' में नजर आए।

लालू-केजरीवाल साथ-साथ
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम टेम्परिंग का आरोप लगाकर चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद उनके साथ खड़े हो गए। लालू ने ट्वीट कर इसे 'बहुत खतरनाक' स्कैंडल बताया। कहा कि वे हर मोर्चे पर आवाज उठाने को तैयार हैं।

लालू प्रसाद की तरह अरविंद केजरीवाल भी इन दिनों घोटाला के आरोपों से घिर गए हैं। लालू पर बीते सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाले के एक मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी। इसके पहले जेल में बंद पूर्व सांसद शहाबुद्दीन से उनकी बातचीत का कथित ऑडियो भी वायरल हो गया।

इन मामलों को लेकर ट्विटर पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लालू व केजरीवाल पर लगे घोटाला के आरोपों तथा लालू द्वारा केजरीवाल के मुद्दे के समर्थन के बाद दोनों की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है। इसमें दोनों हाथ थामे साथ दिख रहे हैं। पहले जब यह तस्वीर आई थी, तब केजरीवाल परेशान हो गए थे। उन्होंने इसपर सफाई भी दी थी। अब इस तस्वीर के साथ सोशल साइट्स पर कमेंट्स की बौछार हो रही है।

कटघरे में आए नीतीश
लालू प्रसाद व उनके परिवार पर भाजपा नेता सुशील मोदी के आरोपों का सिलसिला बीते सप्ताह भी जारी रहा। इस मामले में सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी कटघरे में खड़ा किया। कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता और कुर्सी के लिए भ्रष्टाचार के पर्याय लालू से समझौता कर लिया है।

ट्विटर पर ट्रोल हुए तेजस्वी
ट्विटर पर कमेंट्स तो बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भी खूब हुए। बीते सोमवार को गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल के नशे में धुत बेटे जयमीन पटेल को कतर एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट में जाने से रोक दिया था। इसके बाद तेजस्वी ने ट्वीट कर नितिन के बेटे को 'नशेड़ी' कह डाला। साथ ही भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। इसके बाद ट्विटर पर यूजर्स ने उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी।

यह भी पढे़ं: जयमाल के समय नशेड़ी दुल्‍हे के कदम लड़खड़ाए, नाराज दुल्‍हन ने कर दिया BYE

हैंगओवर में चूहे
बिहार के पुलिस थानों में रखी शराब गायब हुई तो पुलिस ने चूहों पर आरोप मढ़ दिया। फिर तो ये शराबी चूहे सोशल मीडिया पर छा गए। पब्लिक ने शराबबंदी को ही कटघरे में ला दिया। सरकार के आदेश से जब्त शराब नष्ट कर दी गई तो सोशल मीडिया पर यह चूहा प्रकरण शांत होता दिखा तो किसी ने तंज कसा कि शराब पीकर टल्ली चूहे अब हैंगओवर में हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार में शराब तस्‍करी के अजब-गजब तरीकों से पुलिस भी हैरान, जानिए