'बर्दाश्त की सीमा पार...' पवन सिंह ने पूरे परिवार और खानदान से तोड़ा नाता, मां और भाई को लेकर लिखा भावुक पोस्ट
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने परिवार और खानदान से सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की है।

पवन सिंह ने किया भावुक पोस्ट। (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
पवन सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में परिवार और खानदान से संबंध तोड़े।
अभिनेता ने अपनी मां और बड़े भाई रानू सिंह को ही अपना बताया।
इस अचानक फैसले के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ।
डिजिलट डेस्क, पटना। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर अपनी पारिवारिक और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं।
इस बार चर्चा की वजह उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसमें उन्होंने अपने समूचे परिवार और खानदान से सभी तरह के संबंध तोड़ने की घोषणा कर दी है।
अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए पवन सिंह ने अपना दुख व्यक्त किया और स्पष्ट किया कि अब उनके जीवन में केवल उनकी मां और बड़े भाई रानू सिंह ही मायने रखते हैं।
मां के साथ शेयर की तस्वीर
पवन सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक अत्यंत भावुक संदेश साझा किया है। पोस्ट की शुरुआत में उन्होंने भोजपुरी की दो पंक्तियों के माध्यम से अपनी मानसिक स्थिति को दर्शाया।
उन्होंने लिखा कि जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी, सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी। इसके आगे उन्होंने लिखा कि अब उनकी सहनशक्ति जवाब दे चुकी है और बेहद भारी मन से वह यह कदम उठा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर पूरे भोजपुरिया समाज से क्षमा भी मांगी।
खानदान से नाता तोड़ने की बात
अपने इस पोस्ट में पवन सिंह ने दो-टूक शब्दों में एलान किया कि आज और इसी क्षण से उनका अपने परिवार और खानदान के किसी भी सदस्य से कोई वास्ता नहीं है। पवन सिंह के इस अचानक लिए गए फैसले ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया है।

हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में इस बात का कोई जिक्र नहीं किया है कि घर में ऐसा कौन सा विवाद हुआ, जिसने उन्हें इतना कठोर निर्णय लेने पर मजबूर कर दिया।
मां और बड़े भाई रानू सिंह के लिए कही दिल छूने वाली बात
परिवार से दूरी बनाने की बात कहते हुए भी पवन सिंह ने अपनी मां और बड़े भाई रानू सिंह के प्रति गहरा प्रेम और समर्पण जताया। उन्होंने लिखा कि हां, जिन्होंने मुझे जन्म दिया है मेरी मां और मेरे सबसे बड़े भाई रानू सिंह, उनके लिए जब तक सांसें चल रही हैं, मेरी जान हाजिर है।
नाराजगी के असली कारणों पर सस्पेंस बरकरार
पवन सिंह की यह पोस्ट वायरल होने के बाद इंटरनेट पर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। उनके समर्थक और फैंस लगातार कमेंट कर इस फैसले के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं।
चूंकि अभिनेता ने अपने पोस्ट में न तो किसी व्यक्ति विशेष का नाम लिया है और न ही किसी घटना का खुलासा किया है, इसलिए फिलहाल यह रहस्य बना हुआ है कि आखिर किस बात से आहत होकर उन्होंने परिवार से अलग होने का यह बड़ा एलान किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।