विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने YouTuber के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, सोशल मीडिया पर छवि खराब करने का आरोप

Published: Sun, 15 Nov 2026 10:33 PM (IST)

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और मानहानिकारक वीडियो प्रसारित करने के आरोप ...और पढ़ें

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने यूट्यूबर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने यूट्यूबर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।

HighLights

  1. ज्योति सिंह ने यूट्यूबर के खिलाफ मानहानिकारक वीडियो प्रसारित करने का मुकदमा दर्ज कराया।

  2. सोशल मीडिया पर उनके चरित्र और निजी संबंधों को लेकर आपत्तिजनक बातें कहने का आरोप।

  3. वीडियो से सामाजिक प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचने का दावा किया।

जागरण संवाददाता, बलिया। भोजपुरी अभिनेता, गायक व बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक, अपमानजनक और मानहानिकारक वीडियो प्रसारित करने के मामले में एक यूट्यूबर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो में उनके चरित्र और निजी संबंधों को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई हैं, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है।

गत 13 नवंबर को दिए गए प्रार्थना पत्र में ज्योति सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर फेसबुक पर ''जामी जहरीला'' नाम से संचालित अकाउंट से संबंधित वीडियो प्रसारित किया गया। आरोप लगाया कि इसे एक यूट्यूबर संचालित करता है। उन्होंने वीडियो की रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशाट पुलिस को सौंपा है।

शिकायत में कहा गया है कि वीडियो के प्रसारण से उन्हें मानसिक तनाव, सामाजिक अपमान और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। उन्होंने पुलिस से संबंधित फेसबुक अकाउंट, वीडियो के मूल लिंक, प्रकाशन की तारीख और समय की जांच कराने तथा डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग की है।

बता दें कि पवन सिंह और ज्योति में तलाक व भरण-पोषण का मामला चल रहा है। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए तीन दिसंबर की तारीख निर्धारित हुई है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।