विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना की सड़कें होंगी तकनीक से रोशन, नगर निगम लगाएगा 25 हजार स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें

Published: Mon, 06 Apr 2026 02:13 AM (IST)

पटना नगर निगम शहर की सड़कों को आधुनिक बनाने के लिए 25,000 नई IoT स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें लगाएगा। मौजूदा 82,000 लाइटों को भी अपग्रेड किया जाएगा।

तकनीक से रोशन होगा पटना। (AI Generated Image)

 तकनीक से रोशन होगा पटना। (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी पटना की सड़कों को अब अत्याधुनिक तकनीक से रोशन करने की तैयारी तेज हो गई है। निगम की सशक्त स्थायी समिति के निर्णय के आलोक में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) द्वारा 30 अप्रैल तक ही नगर निगम क्षेत्र में लगी सभी स्ट्रीट लाइटों का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।

निगम क्षेत्र में फिलहाल करीब 82 हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, जिनकी क्षमता 35 वाट से 140 वाट तक है। शहर की प्रकाश व्यवस्था को और अधिक आधुनिक व ऊर्जा दक्ष बनाने के लिए नगर निगम द्वारा लगभग 25 हजार नई इंटरनेट आफ थिंग्स (आइओटी) तकनीक से लैस स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना पर काम चल रहा है।

इसके साथ ही सभी स्ट्रीट लाइटों के मेंटेनेंस, आटोमेशन और सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम की स्थापना के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।

82 हजार स्ट्रीट लाइटों को किया गया अपग्रेड

नई व्यवस्था के तहत शहर में पहले स्थापित 82 हजार स्ट्रीट लाइटों को आइओटी तकनीक से अपग्रेड किया जाएगा। ये स्मार्ट लाइटें सेंसर के जरिए स्वतः शाम होते ही जलेंगी और सुबह बंद हो जाएंगी। इससे बिजली की खपत में कमी आएगी और ऊर्जा दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

पूरे नेटवर्क की निगरानी एक केंद्रीकृत कंट्रोल रूम से की जाएगी, जिससे किसी भी खराबी का तुरंत पता लगाकर समय पर मरम्मत सुनिश्चित की जा सकेगी। इससे नागरिकों को बेहतर रोशनी के साथ-साथ त्वरित सेवा भी मिलेगी।

इस पहल से न केवल शहर की सड़कों पर रोशनी बेहतर होगी, बल्कि स्मार्ट तकनीक के जरिए ऊर्जा बचत और निगरानी व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। स्ट्रीट लाइट से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर 155304 और वाट्सएप चैटबाट नंबर 9264447449 जारी किया है, जहां नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

हाई मास्ट लाइटों का भी विस्तार

शहर में बड़े चौराहों और प्रमुख स्थलों पर रोशनी बढ़ाने के लिए 1.61 करोड़ रुपये की लागत से 35 नई हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। प्रत्येक हाई मास्ट की ऊंचाई 12.5 मीटर होगी और इसमें छह फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी, जिनकी कुल क्षमता 1200 वाट होगी।

इन हाई मास्ट लाइटों का वितरण विभिन्न अंचलों में किया जाएगा। नूतन राजधानी में 12, कंकड़बाग में पांच, पाटलिपुत्र में सात, बांकीपुर में पांच, अजीमाबाद में दो और पटना सिटी में चार लाइट लगाने की योजना है। वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र में 166 हाई मास्ट लाइटें पहले से कार्यरत हैं।

हेल्पलाइन पर स्ट्रीट लाइट की शिकायतें

जनवरी 2025 से मार्च 2026 तक

  • शिकायतें 13898
  • समाधान 13094
  • लंबित 804

वाट्सएप चैटबाट पर स्ट्रीट लाइट की शिकायतें

जनवरी 2025 से मार्च 2026 तक

  • शिकायतें 3985
  • समाधान 3843
  • लंबित 142

यह भी पढ़ें- गर्मियों में बढ़ी रेल यात्रियों की भीड़, नशाखुरानी गिरोह पर नजर, गलती करने वालों की खैर नहीं

यह भी पढ़ें- मोतिहारी में जहरीली शराब कांड के बाद भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।