विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना के सरकारी स्कूलों में शुरू हुई AI की पढ़ाई, प्रोजेक्ट मेधा से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर

Published: Wed, 25 Nov 2026 12:25 AM (IST)

पटना के 12 सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रोजेक्ट मेधा के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) आधारित पढ़ाई शुरू की गई है।  

AI कक्षा में शामिल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, गर्दनीबाग की छात्राएं, सौ: डीईओ कार्यालय

AI कक्षा में शामिल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, गर्दनीबाग की छात्राएं, सौ: डीईओ कार्यालय

HighLights

  1. पटना के 12 सरकारी स्कूलों में AI पढ़ाई शुरू।

  2. प्रोजेक्ट मेधा से डिजिटल शिक्षण सहायता, प्रबंधन प्रणाली।

  3. 10वीं बोर्ड के लिए मुफ्त ऑनलाइन कक्षाएं उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, पटना। सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

प्रोजेक्ट मेधा के तहत पटना के 12 सरकारी विद्यालयों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) आधारित पढ़ाई शुरू की गई है।

इस योजना का नेतृत्व कर रहे आदित्य प्रभाकर ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी की पहल पर प्रोजेक्ट मेधा के माध्यम से विद्यालयों को AI आधारित शिक्षण सहायता, डिजिटल स्टडी कंपैनियन और स्कूल मैनेजमेंट सिस्टम उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसकी खासियत यह है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए बिहार की स्थानीय संस्कृति, इतिहास और परिवेश को भी शिक्षण सामग्री में शामिल किया जा रहा है।

इस परियोजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को तकनीक आधारित, सरल और प्रभावी बनाना है। इससे जटिल विषयों को स्थानीय उदाहरणों के माध्यम से आसानी से समझने में मदद मिलेगी।

शिक्षकों के काम होंगे आसान, विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल सामग्री

प्रोजेक्ट मेधा के प्लेटफार्म से शिक्षक लेसन प्लान, नोट्स और प्रश्नपत्र तैयार कर सकेंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों की उपस्थिति सहित विद्यालय के नियमित कार्यों को भी डिजिटल माध्यम से पूरा करने में मदद मिलेगी।

विद्यार्थियों को विषयवार अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन क्विज और अभ्यास की सुविधा मिलेगी। इससे वे कक्षा में पढ़ाए गए विषयों का दोहराव कर सकेंगे और अपनी तैयारी का आकलन भी कर पाएंगे।

10वीं बोर्ड की तैयारी के लिए निशुल्क ऑनलाइन कक्षाएं

प्रोजेक्ट मेधा के तहत कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए एक और पहल की गई है। विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री ऑनलाइन कक्षाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इसका उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त सहयोग देना है।

इन 12 विद्यालयों में शुरू हुई पहल

  1. बीएन कालेजिएट स्कूल, पटना
  2. द्वारका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंदिरी
  3. एफएनएस एकेडमी, गुलजारबाग
  4. उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिरैयाटांड़
  5. कमला नेहरू उच्च माध्यमिक विद्यालय, गर्दनीबाग
  6. पीएन एंग्लो संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटना
  7. गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, गर्दनीबाग
  8. सर जीडी पाटलिपुत्र उच्च माध्यमिक विद्यालय, कदमकुआं
  9. श्री रघुनाथ प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, कंकड़बाग
  10. राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर
  11. पटना कालेजिएट स्कूल, पटना
  12. उच्च विद्यालय, फुलवारीशरीफ, पटना

यह भी पढ़ें- निकाह पर AIMIM विधायक के बयान पर बिहार महिला आयोग सख्त, नोटिस भेजकर 7 दिनों के भीतर मांगा जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।