निकाह पर AIMIM विधायक के बयान पर बिहार महिला आयोग सख्त, नोटिस भेजकर 7 दिनों के भीतर मांगा जवाब
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान को महिलाओं और विवाह समारोहों पर टिप्पणी के लिए बिहार राज्य महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है।

अख्तरुल इस्लाम और सजल झा। फोटो सोशल मीडिया
HighLights
AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान को महिला आयोग का नोटिस मिला।
महिलाओं और विवाह समारोहों पर टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ।
सात दिनों में लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया।
जागरण संवाददाता, पटना। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष और अमौर विधायक अख्तरुल ईमान की महिलाओं और विवाह समारोहों को लेकर की गई टिप्पणी पर बिहार राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है।
आयोग की सदस्य सजल झा ने मामले में स्वत संज्ञान लेते हुए विधायक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने उनके बयान को सार्वजनिक मर्यादा के विरुद्ध बताते हुए सात दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
नोटिस में क्या लिखा है?
आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि उसके संज्ञान में एक वीडियो आया है, जिसमें अख्तरुल ईमान सार्वजनिक मंच से महिलाओं और विवाह समारोहों के लिए अत्यंत अश्लील एवं अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं।
इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला और सार्वजनिक शालीनता के विपरीत बताया है। आयोग की सदस्य सजल झा ने कहा कि विवाह या किसी भी अन्य व्यक्तिगत मामले में निर्णय लेने का अधिकार महिलाओं का है।
आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। समानता की बात हो रही है। ऐसे समय में महिलाओं को कपड़ों और पहनावे तक सीमित कर उन पर टिप्पणी करना बिल्कुल गलत है।
महिलाओं की पहचान उनके उपलब्धियों और काम से होनी चाहिए। सार्वजनिक मंचों से इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है।
यह भी पढ़ें- निकाह पर विवादित बयान देकर घिरे AIMIM विधायक, बिहार के नेताओं और महिलाओं ने जताया कड़ा विरोध