पटना में 11 फीडरों से बिजली सप्लाई रहेगी ठप, तय समय से पहले निपटा लें जरूरी काम
पटना में दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 11 फीडरों पर रखरखाव कार्य किया जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
दीपावली-छठ के लिए पटना में बिजली रखरखाव कार्य।
सोमवार को 11 फीडरों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से पहले काम निपटाने की सलाह।
जागरण संवाददाता, पटना। दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पेसू की ओर से फीडरों और बिजली लाइनों का रखरखाव किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को राजधानी के 11 फीडरों से अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
पेसू की ओर से निर्धारित समय पर पावर ब्लाक लेकर मरम्मत का काम किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती से पहले पानी सहित जरूरी काम निपटा लें। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
कहां और कब रहेगी बिजली बाधित?
राजाबाजार फीडर : सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक। पासपोर्ट आफिस रोड, मुंडेश्वरी एन्क्लेव, दूरदर्शन विहार, आकाशवाणी रोड, अशोकपुरी, बेली रोड, पिलर संख्या 25 से 35 और आशियाना-दीघा रोड।
टावर फीडर : सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक। कांटी फैक्ट्री रोड, एमजी नगर, कंकड़बाग मेन रोड, बुद्धा डेंटल कॉलेज और बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी ।
हाउसिंग फीडर : दोपहर दो से चार बजे तक। डा. नागेश्वर शर्मा रोड, एमजी नगर, सेक्टर चार, सात व आठ, विजय नगर और बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी ।
रानीघाट फीडर : सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक। गोलकपुर, गन हाउस गली, रमाशय लेन, मटाखुड़ी लेन, ला कॉलेज , टीचर ट्रेनिंग स्कूल और रानीघाट।
साइंस कॉलेज फीडर : दोपहर दो से चार बजे तक। ठठेरी बाजार, साइंस कॉलेज , पटना कॉलेज , कुनकुन सिंह लेन, अफजलपुर, लालबाग और कृष्णा घाट।
यूनिवर्सिटी फीडर : सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक। देव नर्सिंग होम गली, नगरनौसा कोठी, इमामबाड़ा, लंगरटोली गली और जीएम रोड।
झखड़ी महादेव फीडर : सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक। आदर्श विहार कॉलोनी , टी प्वाइंट, गंगा कुटीर और सिद्धि विनायक अपार्टमेंट।
बिस्कुट फैक्ट्री और नासरीगंज फीडर : सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक। रामजयपाल नगर, सेंट डोमिनिक स्कूल और बिस्कुट फैक्ट्री रोड।
साईं नेत्रालय फीडर : दोपहर 12 से दो बजे तक। जे और एफ सेक्टर तथा साईं नेत्रालय के आसपास।
को-आपरेटिव फीडर : सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक। अशोक नगर, चांगर, रामलखन पथ और भोजपुर कॉलोनी।
यह भी पढ़ें- छठ पूजा की तैयारियां: घाटों पर मरम्मत और सफाई शुरू, घर जाने के लिए उठी स्पेशल ट्रेन की मांग