बंटी यादव अपहरण कांड में पटना पुलिस के 4 जवान सस्पेंड, घटनास्थल से महज 100 मीटर दूर थे तैनात
पटना में बंटी यादव अपहरण कांड में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

पटना पुलिस के 4 जवान सस्पेंड ( सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
बंटी यादव अपहरण कांड में चार पुलिसकर्मी निलंबित।
ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप।
घटनास्थल से महज 100 मीटर दूर थे तैनात।
जागरण संवाददाता, पटना। बंटी यादव अपहरण कांड में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। पटना सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने एएसआई प्रवीण कुमार पंकज, एएसआई अवधेश कुमार, वीर बहादुर सिंह और गृह रक्षक सुदर्शन प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान चारों का मुख्यालय नवीन आरक्षी पुलिस केंद्र, पटना रहेगा। सभी निलंबित कर्मियों को तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
घटना से 100 मीटर दूर थे चारों पुलिसकर्मी
बताया गया है कि 6 जुलाई की रात बंटी यादव के अपहरण के समय चारों पुलिसकर्मी घटनास्थल से करीब 100 मीटर के दायरे में मौजूद थे। उनकी ड्यूटी गश्ती और डायल-112 पर थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली और न ही समय पर कोई कार्रवाई हुई।
इसे ड्यूटी के दौरान घोर लापरवाही मानते हुए पटना सेंट्रल एसपी ने उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें- मधेपुरा में 25 हजार का इनामी बंटी यादव गिरफ्तार, हत्या और आर्म्स एक्ट समेत 7 केस दर्ज
