मधेपुरा में 25 हजार का इनामी बंटी यादव गिरफ्तार, हत्या और आर्म्स एक्ट समेत 7 केस दर्ज
मधेपुरा पुलिस और एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी बंटी यादव को चौसा बाजार से गिरफ्तार किया है। वह अभिमन्यु ...और पढ़ें
-1779735506293_m.webp)
बंटी यादव। फाइल फोटो
HighLights
25 हजार का इनामी बंटी यादव गिरफ्तार।
अभिमन्यु कुमार हत्याकांड में पुलिस को तलाश थी।
हत्या, आर्म्स एक्ट समेत सात केस दर्ज।
जागरण संवाददाता, मधेपुरा। एसटीएफ की मदद से मधेपुरा पुलिस ने 25 हजार के ईनामी बंटी यादव को गिरफ्तार की है। चौसा बाजार से गिरफ्तार किए गए बंटी यादव की पुलिस को अभिमन्यु कुमार हत्याकांड में तलाश थी।
मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या नौ आजाद टोला निवासी बंटी यादव के विरूद्ध मधेपुरा थाना में हत्या, आर्म्स एक्ट समेत संज्ञेय मामले के सात केस दर्ज है। रविवार को गिरफ्तार किए गए आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बताते चलें कि मधेपुरा नगर परिषद वार्ड संख्या दो निवासी अभिमन्यु कुमार की गोली मारकर कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अखिलेश कुमार के फर्द बयान के आधार पर कुल 15 नामजद आरोपितों के विरूद्ध 14 जून को मधेपुरा थाना में कांड संख्या 659/25 दर्ज किया गया था।
हथियारों के साथ गिरफ्तारी
एएसपी प्रवेंद्र भारती ने अनुसार दर्ज मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश विशेष टीम गठित की गई थी। जिसमें नामजद आरोपित जगरन्नाथ कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा दिया गया था।
अनुसंधान के क्रम में साहुगढ़ कारू टोला निवासी पवन यादव को दो कट्टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा नामजद आरोपित मनीष कुमार माणि उर्फ मंटू यादव, अजय यादव उर्फ अजय कुमार को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया था।
फरार चल रहे बंटी यादव एवं अन्य के विरूद्ध लागातार छापेमारी की जा रही थी। बंटी यादव के विरुद्ध 25,000 का इनाम भी घोषित किया गया था।
रविवार को एसटीएफ एवं जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चौसा बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी टीम में मधेपुरा थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार, एसआइ सचिन कुमार और एसटीएफ के जवान शामिल थे।
यह भी पढ़ें- औरंगाबाद के बटाने पुल में आई दरार, कई राज्यों की कनेक्टिविटी पर पड़ेगा असर; भारी वाहनों पर रोक
यह भी पढ़ें- बिहार में दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर, निर्वाचन विभाग ने बनाई रणनीति
