विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patna News: सिन्हा लाइब्रेरी रोड होगा पाटलिपुत्र अंचल कार्यालय का नया पता, 12 अगस्त से शुरू हो जाएगा यहां काम

Published: Sat, 03 Aug 2024 10:38 PM (IST)

Patna News पटना नगर निगम के पाटलिपुत्र अंचल कार्यालय का नया पता सिन्हा लाइब्रेरी रोड होगा। इस रोड में दो ...और पढ़ें

सिन्हा लाइब्रेरी रोड होगा पाटलिपुत्र अंचल कार्यालय का नया पता (जागरण)
सिन्हा लाइब्रेरी रोड होगा पाटलिपुत्र अंचल कार्यालय का नया पता (जागरण)

HighLights

  1. सिन्हा लाइब्रेरी रोड होगा पाटलिपुत्र अंचल कार्यालय का नया पता
  2. होल्डिंग टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित सभी काम यहां होंगे
  3. तीन अंचलों को जल्द मिलेगा अपना भवन

जागरण संवाददाता, पटना। Patna News: पटना नगर निगम के पाटलिपुत्र अंचल कार्यालय का नया पता सिन्हा लाइब्रेरी रोड होगा। इस रोड में दो भवनों में अंचल कार्यालय चलेगा। कार्यालय तैयार करने के चल रहे कार्यो का निरीक्षण कार्यपालक पदाधिकारी पुण्यातरु ने किया। उन्होंने बताया कि किसी भी स्थिति में 12 अगस्त तक यह कार्यालय पूर्णरूप से कार्य करने लगेगा।

होल्डिंग टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित सभी काम यहां होंगे

होल्डिंग टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित सभी काम यहां होंगे। अभी यह कार्यालय कलेक्ट्रेट घाट पर गंगा रिसर्च सेंटर में चल रहा है। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद कार्यालय जा पाना संभव नहीं हो पाएगा। वार्ड संख्या 27 में अब अंचल कार्यालय हो जाएगा। अंचल बनने के बाद से अपना भवन नहीं बन पाया है। पहले एसकेपुरी पार्क के पास यह कार्यालय चलता था। उसके बाद गंगा रिसर्च सेंटर में चला गया।

अब सिन्हा लाइब्रेरी रोड में आ जाएगा। पटना नगर निगम पाटलिपुत्र अंचल कार्यालय का अपना भवन बनाने जा रहा है। स्थल का अंतिम रूप से चयन नहीं हुआ है। इस अंचल में 16 वार्ड है। नेहरूपथ से उत्तर वाले भाग के सभी मोहल्ले आते हैं। फ्रेजर रोड तथा गांधी मैदान के पश्चिम भाग वाले मोहल्ले आते हैं। बोरिंग रोड चौराहा से हड़ताली मोड़ तथा एसकेपुरी पार्क के आसपास का क्षेत्र नूतन राजधानी अंचल में पड़ता है। 

तीन अंचलों को जल्द मिलेगा अपना भवन 

नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि पाटलिपुत्र अंचल कार्यालय के शिफ्ट होने से स्थानीय लोगों को सहूलियत हो जाएगी। पाटलिपुत्र अंचल कार्यालय का नया भवन बनेगा। नूतन राजधानी अंचल कार्यालय का अपना भवन है, उस स्थान पर निगम मुख्यालय बन रहा है। नूतनराजधानी अंचल का भी नया भवन बनेगा। पटना सिटी अंचल कार्यालय के लिए भी भवन बनने जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Patna News: बिहटा-औरंगाबाद के बीच बिछेगी रेल लाइन, भूमि अधिग्रहण को लेकर नई जानकारी आई सामने

Bihar News: बिहार के 2 जिलों में खनिज ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया शुरू, 6 हजार करोड़ का खनिज भंडार होने का अनुमान