विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर पटना में चाक-चौबंद व्यवस्था, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Published: Sun, 26 Jan 2025 06:00 AM (IST)

Republic Day 2025 गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। आज देश में 76वां गणतंत्र ...और पढ़ें

ऐतिहासिक गांधी मैदान में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस।(सांकेतिक फोटो)
ऐतिहासिक गांधी मैदान में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस।(सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. गेट नं. 4, 5, 6 एवं 7 से होगा आम जनता का प्रवेश
  2. चार सेक्टर दंडाधिकारियों के साथ 113 दंडाधिकारी किए गए हैं प्रतिनियुक्त

जागरण संवाददाता, पटना। गणतंत्र दिवस के लिए ऐतिहासिक गांधी मैदान सज-धजकर तैयार हो गया है। तैयारी का जायजा लेने शनिवार की शाम जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी अवकाश कुमार अन्य पदाधिकारियों के साथ पहुंचे।

दोनों अधिकारियों ने कहा कि 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा। यहां सुबह नौ बजे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से गांधी मैदान को सेक्टर और सब सेक्टर में बांटा गया है।

गांधी मैदान से लेकर कारगिल चौक तक विभिन्न 71 स्थानों पर 113 दंडाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों व पुलिस बल को तैनात किया गया है।

जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 22 सुरक्षित दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।  परेड में 20 टुकड़ियां भाग लेंगी।

आकस्मिक स्थिति के लिए तीन प्राथमिक चिकित्सा शिविर साथ ही नियंत्रण कक्ष में एक चिकित्सा शिविर कार्यरत रहेगा। एक आइसोलेशन केंद्र भी मुख्य पंडाल के पीछे बनाया गया है।

गांधी मैदान के गेट नंबर 4, 5, 6 एवं 7 से आमजनों को प्रवेश दिया जाएगा। गेट नंबर 9, 10 एवं 11 से केवल आमंत्रित अतिथि ही प्रवेश कर सकेंगे। गेट नंबर 10 से विशिष्ट व्यक्तियों का प्रवेश होगा। सभी आमंत्रित अतिथियों से सुबह 08.30 बजे तक स्थान ग्रहण कर लेने को कहा गया है।

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस पर बिहारवासियों को दी बधाई

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने गणतंत्र दिवस पर सभी बिहारवासियों एवं देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों और शहीदों को नमन किया और कहा कि उनके योगदान को देश सदैव याद रखेगा।

उन्होंने कहा कि भारत एक गौरवशाली संप्रुभुता संपन्न लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में विकास के पथ पर सतत आगे बढ़ रहा है।

हमारा दायित्व है कि हम संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करें और देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखते हुए इसकी प्रगति में अपना महत्तम योगदान दें।

राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि बिहार भाईचारा, प्रेम और पारस्परिक सहयोग के वातावरण में न्याय के साथ विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश व देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है।

भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को भी स्मरण करने का यह दिवस है।

यह हमारे लोकतंत्र के जश्न को मनाने व हमारे संविधान में शामिल विचारों एवं मूल्यों को संजोने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा गणतंत्र लोकतांत्रिक मूल्यों एवं भारतीय संविधान के प्रति अखंड निष्ठा और हमारी अनेकता में एकता की अभिव्यक्ति का संकल्प है।

हम सबको अपनी आजादी, एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने का आज संकल्प लेना है। राज्य में आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखना है। शांति और सद्भाव में ही समृद्धि और प्रगति है।

यह भी पढ़ें- 

Padma Award 2025: बिहार की दो हस्तियों को मिला पद्मश्री, इस काम के लिए मिला सम्मान; आरा-मुजफ्फरपुर के हैं निवासी

Bihar News: घोटालों की जांच कर चर्चा में आए थे यह IPS अधिकारी, अब राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर बढ़ाया बिहार का मान