Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Patna New Jalpaiguri Vande Bharat: पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत पर बड़ा अपडेट! इस दिन से रफ्तार भरेगी ट्रेन; जानिए रूट

    बिहार को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना टू न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन का शुभारंभ कर दिया है। यह हाई स्पीड ट्रेन 14 मार्च से नियमित रूप से चलाई जाएगी। इस ट्रेन का मंगलवार को परिचालन नहीं होगा। बाकी सप्ताह के छह दिनों में इसका परिचालन किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें और ट्रेन का रूट और समय जानिए।

    By Niraj Kumar Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 12 Mar 2024 02:17 PM (IST)
    Hero Image
    पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत पर बड़ा अपडेट! इस दिन से रफ्तार भरेगी ट्रेन

    जागरण संवाददाता, पटना। Patna New Jalpaiguri Vande Bharat पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस 14 मार्च से नियमित रूप से चलाई जाएगी। आज वंदे भारत का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह नौ बजे कर दिया, लेकिन नियमित रूप से ट्रेन का परिचालन 14 मार्च से करने का निर्णय लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस ट्रेन का मंगलवार को परिचालन नहीं होगा। बाकी सप्ताह के छह दिनों में इसका परिचालन किया जाएगा।

    न्यू जलपाईगुड़ी से चलाई जाने वाली वंदे भारत का प्रमुख स्टेशन स्टेशन : समय

    • न्यू जलपाईगुड़ी : 5.15 बजे
    • किशनगंज : 6.15 बजे
    • कटिहार : 7.45 बजे
    • पटना जंक्शन : 12.10 बजे

    वापसी में स्टेशन : समय

    • पटना जंक्शन : दोपहर 1 बजे
    • कटिहार : 17.35 बजे
    • किशनगंज : 18.44 बजे
    • न्यू जलपाईगुडी : रात 8 बजे

    शुक्रवार को नहीं चलेगी पटना-गोमतीनगर वंदे भारत ट्रेन

    पटना से लखनऊ तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार को नहीं चलेगी। शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन वंदे भारत का परिचालन किया जाएगा। 18 मार्च से नियमित रूप से इस ट्रेन का परिचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Patna Lucknow Vande Bharat: पटना-लखनऊ वंदे भारत का रूट, समय और किराया... एक क्लिक में सबकुछ जानिए

    ये भी पढ़ें- PM Modi का चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक! देश को मिलेंगी 10 नई Vande Bharat Train, बिहार के लिए भी 'स्पेशल गिफ्ट'