विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में नाबालिग से 2 दिनों तक दरिंदगी, तबीयत बिगड़ने पर रेलवे स्टेशन में छोड़ा; 2 गिरफ्तार

Published: Wed, 06 May 2026 03:54 PM (IST)

विजयवाड़ा से मोतिहारी जा रही 15 वर्षीय नाबालिग पटना में दो दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई। मोबाइल चोरी ...और पढ़ें

बिहार में नाबालिग से रेप। फाइल फोटो

बिहार में नाबालिग से रेप। फाइल फोटो

HighLights

  1. पटना में 15 वर्षीय नाबालिग से दो दिन दरिंदगी।

  2. मोबाइल चोरी की मदद के बहाने किया गया अगवा।

  3. सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार, एक फरार।

 
वहां पर दूसरे दोस्त को बुलाया। उसके साथ मिलकर नाबालिक के साथ पहले कार में, फिर बेउर स्थित एक मकान में सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। दरिंदगी की शिकार हुई पीड़िता की जब हालत बिगड़ने लगी तब आरोपितों ने उसे दानापुर रेलवे स्टेशन के नजदीक छोड़ दिया।
 
पीड़िता को पटना मेडिकल कालेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। दानापुर रेल पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा फरार है।

मदद का झांसा देकर किया रेप

पीड़िता बीते 28 अप्रैल को विजयवाड़ा से ट्रेन पकड़कर एक मई की शाम करीब तीन बजे पटना जंक्शन पहुंची थी, जहां से उसे मोतिहारी स्थित अपने पैतृक गांव जाना था। तभी पटना जंक्शन पर किसी ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया।
 
वह वहीं पर बैठकर रोने लगी। तभी एक युवक आया और मदद का झांसा देकर उसे अपने विश्वास में ले लिया। आरोपित उसे आटो से गांधी मैदान ले गया। वहां कुछ देर बैठने के बाद उसका एक दोस्त सफेद रंग की कार से पहुंचा।
 
दोनों ने कार में उसके साथ दरिंदगी की। रोने पर उसे धमकी देकर चुप करा दिया। रात भर उसे आसपास कहीं रखा। दूसरे दिन दो मई को दिन भर वे उसे डरा-धमकाकर शहर में घुमाते रहे।

निर्माणाधीन मकान में किया दुष्कर्म 

शाम होते ही उसे बेउर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गए, वहां दोनों के साथ एक अन्य ने दुष्कर्म किया। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तब सभी उसे गाड़ी से दानापुर रेलवे स्टेशन के पास छोड़ भागे।
 
वह किसी तरह स्टेशन पहुंची। कुछ देर बाद जो आरोपित उसे पटना जंक्शन पर पहले मिला था, वह वहां पहुंच गया। साथ चलने की जिद करने लगा। विरोध करने पर वहां मौजूद लोगों ने आरोपित को दबोच लिए।

यह भी पढ़ें- बगहा में चीनी मिल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे से मिला शव