विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एर्नाकुलम-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आगे युवक ने लगाई छलांग, पटना जंक्शन पर दर्दनाक मौत

Published: Fri, 15 May 2026 10:42 PM (IST)

Patna Junction Suicide: पटना जंक्शन पर गुरुवार देर रात एक युवक ने एर्नाकुलम-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ...और पढ़ें

एर्नाकुलम-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस

एर्नाकुलम-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस

HighLights

  1. पटना जंक्शन पर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान।

  2. मृतक की पहचान दुमका निवासी टार्जन किस्कू के रूप में हुई।

  3. आरपीएफ ने युवक को पटरी के पास जाने से रोका था।

जागरण संवाददाता, पटना। पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-एक पर गुरुवार देर रात एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई और यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

मृतक की पहचान झारखंड के दुमका जिले के मोहनपुर निवासी टार्जन किस्कू के रूप में हुई है।

संदिग्ध हालत में युवक पर थी RPF की नजर

जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म पर गश्त कर रही आरपीएफ टीम ने युवक को बार-बार पटरी की ओर झांकते देखा था।

इस पर जवानों ने उसे सावधान करते हुए पटरी के पास नहीं जाने की हिदायत भी दी थी।

अचानक ट्रेन के आगे लगा दी छलांग

बताया जाता है कि आरपीएफ टीम के आगे बढ़ते ही युवक अचानक प्लेटफार्म पर आ रही ट्रेन संख्या 22643 एर्नाकुलम-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने कूद गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना इतनी भयावह थी कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शव दो हिस्सों में बंट गया।

स्टेशन पर मची चीख-पुकार

घटना के बाद प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग दहशत में आ गए।

सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया।

जीआरपी की ओर से मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Rajdhani Express News: पहाड़पुर स्टेशन के पास भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में खराबी, रुका परिचालन