विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajdhani Express News: पहाड़पुर स्टेशन के पास भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में खराबी, रुका परिचालन

Published: Thu, 14 May 2026 04:56 PM (IST)

गया-धनबाद रेलखंड पर पहाड़पुर स्टेशन के पास भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे रेल ...और पढ़ें

भुनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस

भुनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस

HighLights

  1. राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आई।

  2. पहाड़पुर स्टेशन के पास परिचालन प्रभावित हुआ।

  3. रेलवे टीम ने तुरंत तकनीकी खराबी दूर की।

संवाद सूत्र, फतेहपुर (गया)। गया-धनबाद रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण अप लाइन पर कुछ देर के लिए रेल परिचालन प्रभावित हो गया।

घटना रात करीब 9:55 बजे एडवांस सिग्नल के पास हुई। ट्रेन के अचानक रुकते ही रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। मामले की सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों को दी गई।

नई दिल्ली जा रही थी राजधानी एक्सप्रेस

जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस गया की ओर से नई दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान पहाड़पुर स्टेशन के समीप इंजन में अचानक तकनीकी समस्या आ गई।

स्थिति को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाकर तुरंत ट्रेन रोक दी। इससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई।

स्टेशन पर मची हलचल

ट्रेन रुकने के बाद पहाड़पुर स्टेशन पर तैनात रेलवे कर्मियों में हलचल मच गई। रेलवे की तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इंजन की जांच शुरू कर दी गई।

इसी बीच पीछे से आ रही हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को भी होम सिग्नल के पास करीब सात मिनट तक रोकना पड़ा।

तकनीकी खराबी दूर होने के बाद रवाना हुई ट्रेन

रेलवे कर्मियों और चालक की मदद से इंजन की तकनीकी खराबी को जल्द दूर कर लिया गया। इसके बाद रात 10:05 बजे भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया गया।

इसके तुरंत बाद हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन भी शुरू करा दिया गया।

10 मिनट प्रभावित रहा रेल परिचालन

घटना की वजह से अप लाइन पर करीब 10 मिनट तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। हालांकि रेलवे अधिकारियों की तत्परता से स्थिति जल्द सामान्य कर ली गई।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- आरा-बक्सर को बड़ी रेल सौगात: पूर्वांचल में नई ट्रेन से बढ़ेगी रफ्तार, वाराणसी कनेक्टिविटी भी होगी आसान

यह भी पढ़ें- Vande Bharat: बिहार के लोगों के लिए गुड न्यूज, 15 मई से जमुई स्टेशन पर रुकेगी हावड़ा-पटना वंदे भारत ट्रेन