विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Rate Today: दीवाली और धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों पर नजर, ज्वेलर्स ने शुरू की एडवांस बुकिंग

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:29 AM (IST)

दीवाली और धनतेरस से पहले पटना के सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है, जहां ग्राहक सोने-चांदी की खरीदारी की ...और पढ़ें

ज्वेलर्स ने एडवांस बुकिंग और विशेष ऑफर की शुरुआत की

ज्वेलर्स ने एडवांस बुकिंग और विशेष ऑफर की शुरुआत की

HighLights

  1. दिवाली-धनतेरस से पहले पटना सराफा बाजार में रौनक।

  2. ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए एडवांस बुकिंग, विशेष ऑफर शुरू किए।

  3. 3 नवंबर 2026 को सोने-चांदी के नवीनतम भाव जारी।

जागरण संवाददाता, पटना। दीवाली और धनतेरस का त्योहार नजदीक आते ही सराफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। सोने-चांदी की खरीदारी के लिए ग्राहक अभी से तैयारी कर रहे हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्वेलर्स ने एडवांस बुकिंग और विशेष ऑफर की शुरुआत की है। वहीं, सोने-चांदी के भाव पर भी लोगों की नजर बनी हुई है।

24 कैरेट सोने का भाव 13,870 रुपये प्रति ग्राम

पटलीपुत्र सराफा संघ की ओर से जारी रेट कार्ड के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 13,870 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया।

वहीं, 22 कैरेट आभूषणों की बिक्री दर 12,705 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट की दर 10,105 रुपये प्रति ग्राम रही। 14 कैरेट सोने की बिक्री दर 8,190 रुपये प्रति ग्राम बताई गई है।

चांदी की कीमत 1.82 लाख रुपये प्रति किलो

चांदी के भाव की बात करें तो 999 शुद्धता वाली चांदी की दर 1,82,000 रुपये प्रति किलो रही। वहीं, 990 शुद्धता वाली चांदी का भाव 1,80,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। 925 चांदी के आभूषणों की बिक्री दर 179 रुपये प्रति ग्राम और 800 शुद्धता वाली चांदी की दर 161 रुपये प्रति ग्राम रही।

एडवांस बुकिंग और ऑफर से ग्राहकों को लुभाने की तैयारी

त्योहारी सीजन में खरीदारी का दबाव कम करने और पसंदीदा डिजाइन सुरक्षित रखने के लिए ग्राहक पहले से बुकिंग करा रहे हैं। ज्वेलर्स भी विशेष ऑफर के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करने में जुटे हैं।

हालांकि, रेट कार्ड में दिए गए भाव पर तीन प्रतिशत जीएसटी अलग से लागू होगा। मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क भी खरीदारी के समय जुड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Gold Rate Today: फिर सस्ते हुए सोना-चांदी, 24 कैरेट गोल्ड ₹13760 प्रति ग्राम; जानें 22 और 18 के नए रेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।