विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में PNG कनेक्शन लेने वालों के लिए खुशखबरी, जून तक ₹500 तक की गैस मिलेगी मुफ्त

Published: Sat, 30 May 2026 07:57 AM (IST)

पटना में रसोई गैस संकट के बीच उपभोक्ताओं को राहत मिली है। जून तक नया पीएनजी कनेक्शन लेने पर गेल इंडिया 500 रुपये तक की मुफ्त गैस दे रही है।

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated Image)

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी में रसोई गैस संकट के बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई है। जून तक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को 500 रुपये तक की गैस मुफ्त दी जाएगी। यह विशेष योजना गेल इंडिया की ओर से शुरू की गई है।

लगातार बढ़ती एलपीजी किल्लत और सिलिंडर आपूर्ति में देरी के बीच इस पहल को उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। वर्तमान में शहर के कई इलाकों में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित है। उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के बाद सिलिंडर मिलने में आठ से 10 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

कई परिवारों को वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे खाना बनाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में पाइप से सीधे घरों तक पहुंचने वाली पीएनजी को अधिक सुविधाजनक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

कंपनी अधिकारियों के अनुसार, जून तक नया पीएनजी कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को शुरुआती उपयोग के लिए 500 रुपये का गैस मुफ्त मिलेगी। योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को स्वच्छ, सुरक्षित और निर्बाध ईंधन सुविधा से जोड़ना है। अधिकारियों का कहना है कि पीएनजी में सिलिंडर खत्म होने या बार-बार बुकिंग कराने की समस्या नहीं रहती और गैस की आपूर्ति लगातार बनी रहती है।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि

विशेषज्ञों के अनुसार, एलपीजी वितरण में हो रही देरी के कारण अब कई उपभोक्ता पीएनजी की ओर रुख कर रहे हैं। खासकर अपार्टमेंट और शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड गैस की मांग बढ़ी है।

पीएनजी को एलपीजी की तुलना में अधिक सुरक्षित और किफायती भी माना जाता है, क्योंकि इसमें मासिक उपयोग के अनुसार बिल भुगतान की सुविधा मिलती है। गेल इंडिया का कहना है कि शहर में पीएनजी नेटवर्क का लगातार विस्तार किया जा रहा है और नए इलाकों को जोड़ा जा रहा है।

कंपनी ने उपभोक्ताओं से समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है। कारोबारियों और उपभोक्ताओं का मानना है कि यदि एलपीजी संकट की स्थिति बनी रहती है तो आने वाले समय में पीएनजी कनेक्शन की मांग और तेजी से बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- पटना में गहराया गैस सिलिंडर संकट! डिलीवरी में लग रहे 10-14 दिन, कंपनियों के साप्ताहिक बंदी से बैकलाग 1.98 लाख पार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।