तेज आवाज में DJ बजाने वालों की खैर नहीं, पटना में 12000 संचालकों से भरवाया गया बॉन्ड; एक शिकायत पर होगा एक्शन
पटना में तेज आवाज वाले डीजे और लाउडस्पीकर के खिलाफ वर्ष 2026 में पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई तेज की है।

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
पटना में तेज डीजे पर 2026 से पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई तेज।
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद 12,000 से अधिक डीजे संचालकों से बांड।
रात 9:55 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश लागू।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार की राजधानी पटना में तेज आवाज वाले डीजे और लाउडस्पीकर के खिलाफ वर्ष 2026 में पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई तेज की है।
पटना हाईकोर्ट की सख्ती के बाद डीजे संचालकों की निगरानी बढ़ाई गई। ध्वनि प्रदूषण की शिकायत के लिए डायल-112 को जोड़ा गया है। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखने का निर्देश भी दिया गया है।
दुर्गापूजा, दशहरा, दिवाली और छठ को देखते हुए पुलिस ने डीजे संचालकों को चिह्नित कर बांड भरवाया। पुलिस मुख्यालय के 23 अक्टूबर के आंकड़े के अनुसार, पटना जिले में 203 डीजे संचालकों से बांड भरवाया जा चुका था।
राज्य में यह संख्या 12 हजार से अधिक थी। नियम तोड़ने पर बिहार लाउडस्पीकर एक्ट और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
सरस्वती पूजा के बाद लाउडस्पीकर बजाने के मामले में 27 लोगों पर कार्रवाई की गई। वहीं, हाईकोर्ट ने पटना के विभिन्न थानों से डीजे और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी।
14 अगस्त 2026 के आदेश में हाईकोर्ट ने पूरे बिहार में रात 9:55 बजे के बाद डीजे, एम्पलीफायर और लाउडस्पीकर पर रोक के निर्देश दिए।
डीजे संचालकों का स्थानीय एसडीओ कार्यालय में पंजीकरण कराने और स्कूल-अस्पताल के आसपास साइलेंस जोन लागू करने को भी कहा गया।
वहीं एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है। डीजे जब्त कर संचालक पर काकर्रवाई की जाती है। यही नहीं पुलिस स्वयं भी संज्ञान लेती है।
यह भी पढ़ें- सावधान! मोबाइल पर भूलकर न शेयर करें ऐसा कंटेट, पटना साइबर पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार