विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेजस राजधानी एक्सप्रेस समेत पटना से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें फिर शुरू, यात्रियों को मिली राहत

Published: Sat, 10 Oct 2026 12:45 PM (IST)

दिल्ली में विपक्षी दलों के आंदोलन के कारण रद्द की गई पटना से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें अब बहाल कर ...और पढ़ें

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत

HighLights

  1. दिल्ली आंदोलन के कारण रद्द ट्रेनें बहाल की गईं।

  2. तेजस राजधानी, सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस फिर से चलेंगी।

  3. यात्री यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस जांच लें।

जागरण संवाददाता, पटना। पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली में विपक्षी दलों के आंदोलन के कारण रद्द की गईं ट्रेनें शनिवार को फिर से बहाल कर दी गई हैं। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चन्द्र ने ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू होने की पुष्टि की है। रेलवे के अनुसार, बहाल की गई ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर संबंधित स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना होंगी।

तेजस राजधानी और सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस भी शामिल

बहाल की गई ट्रेनों में राजेन्द्र नगर से दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309) और सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393) शामिल हैं।

इनके अलावा अमृत भारत एक्सप्रेस(22361)  और इस्लामपुर से चलने वाली मगध एक्सप्रेस (20801) का परिचालन भी फिर शुरू कर दिया गया है।

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचें

रेलवे की ओर से ट्रेनों को निर्धारित समय पर चलाने की जानकारी दी गई है। यात्रियों को सलाह है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का समय और परिचालन की स्थिति आधिकारिक रेलवे माध्यमों से जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें- तेजस राजधानी, मगध और संपूर्णक्रांति समेत पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें आज रद, दिल्ली जंतर-मंतर आंदोलन का असर