छठ पूजा के दौरान बाहर निकलते वक्त सावधान! पटना में 15 और 16 नवंबर को ये रास्ते रहेंगे बंद
पटना यातायात पुलिस ने छठ पूजा के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है, जिसके तहत 15 और 16 नवंबर को कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
15 और 16 नवंबर को कई मार्ग प्रतिबंधित रहेंगे।
छठव्रतियों और आपातकालीन वाहनों को मिलेगी विशेष छूट।
विभिन्न घाटों के लिए पार्किंग और वैकल्पिक मार्ग निर्धारित।
जागरण संवाददाता, पटना। छठ पूजा पर व्रती की सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 15 नवंबर को पहली अघ्र्य के दिन दोपहर 12:00 से शाम 7:00 बजे और 16 नवंबर को सुबह 2:00 से 8:00 बजे या यातायात सामान्य होने तक कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
छठव्रतियों के वाहन, एम्बुलेंस, अग्निशमन, मरीज और शव वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। कारगिल चौक से दीदारगंज तक अशोक राजपथ पर सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
सभी प्रवेश मार्ग बंद होंगे। केवल खजांची रोड से छठव्रतियों के वाहन पटना कालेज और साइंस कालेज परिसर में पार्किंग के लिए जा सकेंगे।
कारगिल चौक से शाहपुर तक छठव्रतियों के वाहनों को अनुमति होगी। गायघाट से अशोक राजपथ पहुंचने वाले सामान्य वाहनों को गांधी चौक से बारी पथ की ओर मोड़ा जाएगा।
15 नवंबर को दोपहर 2:00 से शाम 6:30 बजे और 16 नवंबर को सुबह 3:00 से 6:00 बजे तक दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ की ओर उत्तर से दक्षिण जाने वाले वाहन नहीं चलेंगे। इन्हें रामजीचक मोड़ से नहर रोड होकर बेली रोड भेजा जाएगा।
पटना में निर्माण कार्य के वाहन 15 नवंबर सुबह 10 से 16 नवंबर दोपहर 12 बजे तक तथा मालवाहक बड़े वाहन 15 नवंबर सुबह 10 से 16 नवंबर सुबह 10:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे।
जेपी सेतु पर 15 नवंबर दोपहर 2:00 से शाम 7:30 बजे और 16 नवंबर सुबह 3:00 से 6:00 बजे तक सोनपुर-छपरा से पटना आने वाले वाहन बंद रहेंगे। दानापुर और खगौल जाने वाली नगर बसें कारगिल चौक के बजाय गांधी मैदान गेट 10 या जीपीओ मल्टीमाडल हब में रुकेंगी।
दीघा और आसपास के घाटों के लिए रूट-पार्किंग
सूर्य मंदिर चौहट्टा और दीघा पोस्ट ऑफिस रोड से आने वाले श्रद्धालु सूर्य मंदिर के पूर्व-पश्चिम खाली स्थानों तथा पाटीपुल अंडरपास तक रेलवे ब्रिज के नीचे वाहन पार्क करेंगे। गेट 93 घाट के वाहन गेट 93 से प्रवेश-निकास कर गंगा पथ के उत्तर-दक्षिण निर्धारित पार्किंग स्थलों पर लगेंगे।
गेट 88 और 83 घाट जाने वाले वाहन अशोक राजपथ से गंगा पथ अंडरपास होकर पहुंचेंगे और वहीं निर्धारित स्थलों पर पार्क होंगे। पाटीपुल, दीघा, शिवा और मीनार घाट जाने वाले वाहन पाटली पथ के दोनों फ्लैंक तथा रामजीचक आरओबी के ऊपर निर्धारित पार्किंग में लगेंगे।
इन घाटों के लिए जेपी सेतु एप्रोच पथ और रूपसपुर नहर रोड से आवागमन होगा। कुर्जी घाट जाने वाले वाहन कुर्जी मोड़ से जेपी गंगा पथ अंडरपास होकर उत्तर दिशा में पार्क होंगे। पहलवान और बांस घाट के वाहन अशोक राजपथ से उत्तर की ओर बने अंडरपास से घाट के पास निर्धारित पार्किंग में पहुंचेंगे।
कलेक्ट्रेट और महेंद्रू घाट जाने वाले गांधी मैदान में वाहन पार्क कर पैदल जाएंगे। पटना कालेज घाट जाने वाले खजांची रोड से प्रवेश कर पटना कालेज मैदान में और एनी बेसेंट रोड, रमना रोड व कुनकुन सिंह लेन से आने वाले श्रद्धालु साइंस कालेज में वाहन पार्क करेंगे।
जेपी गंगा पथ और अटल पथ पर प्रतिबंध
दीघा गोलंबर से दीदारगंज तक जेपी गंगा पथ के दोनों फ्लैंक पर वाहनों का परिचालन और पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। गोलंबर पर यू-टर्न नहीं होगा। दीघा से लौटने वाले वाहन एलसीटी अंडरपास से निकलेंगे।
गेट 93 के वाहन रेलवे ब्रिज के पूरब रास्ते से उतरकर दाहिने मुड़ेंगे। अन्य घाटों के लिए गंगा पथ के नीचे अंडरपास का इस्तेमाल होगा।
अटल पथ से जेपी सेतु और सोनपुर की ओर सामान्य वाहनों का परिचालन 15 नवंबर सुबह 11 से रात 8 बजे तथा 16 नवंबर सुबह 2:00 से 9:00 बजे तक बंद रहेगा। आकस्मिक वाहनों को अशोक राजपथ, रूपसपुर नहर रोड और रामजीचक आरओबी के नीचे से जाने की अनुमति होगी।
जरूरत पड़ने पर अटल पथ की सिंगल लेन में घाट जाने वाले वाहनों की पार्किंग होगी। रामजीचक आरओबी के ऊपर केवल छठव्रतियों के वाहन पार्क होंगे।
सामान्य वाहन नीचे से जेपी सेतु जाएंगे। अशोक राजपथ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन पाटली पथ के उत्तरी छोर से यू-टर्न लेकर ऊपर पार्क होंगे।
गायघाट और पटना सिटी के घाटों का रास्ता
कंगन घाट और चौक थाना मोड़ जाने वाले वाहन सिटी स्कूल परिसर और मंगल तालाब में पार्क होंगे। गायघाट के लिए श्रद्धालु पुरानी या न्यू बाईपास से धनकी मोड़, शीतला माता मंदिर अथवा बिस्कोमान गोलंबर होकर हथिया बागान, लोहा गोदाम और मेडाज अस्पताल के सामने निर्धारित स्थलों पर पार्क करेंगे। जेपी गंगा पथ का उपयोग नहीं होगा।
चौक शिकारपुर आरओबी से पूरब मोर्चा रोड और पूरब दरवाजा जाने वाले वाहन गुरु गोविंद सिंह आरओबी के नीचे तथा पटना साहिब स्टेशन के पास पार्क होंगे। दीदारगंज के श्रद्धालुओं के वाहन कटरा बाजार समिति में लगेंगे।
मारूफगंज, मंसूरगंज, करमलीचक, जल्ला और मालसलामी के श्रद्धालु अदराघाट, नूरुद्दीन घाट, नंदगोला घाट, पानी टंकी घाट और नया टोला घाट के लिए मालसलामी टीओपी/ओपी साह के पास जेपी गंगा पथ एप्रोच रोड की सिंगल लेन में पार्क करेंगे
ट्रक, बस और व्यावसायिक वाहनों के लिए अलग व्यवस्था
15 नवंबर सुबह 10:00 से 16 नवंबर सुबह 10:00 बजे तक बाढ़-मोकामा से आने वाले ट्रक फतुहा ओवरब्रिज से दो किमी पश्चिम यू-टर्न लेकर एनएच-30 और बिहटा-सरमेरा मार्ग से चलेंगे।
बिहटा से आने वाले ट्रक कन्हौली मोड़ होकर इसी मार्ग से न्यू बाईपास पहुंचेंगे। गायघाट पुल के नीचे 15 नवंबर दोपहर 12:00 से 16 नवंबर सुबह 10:00 बजे तक टेंपो और व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
अगमकुआं आरओबी से आने वाले व्यावसायिक वाहन एनएमसीएच तक और धनकी मोड़-बिस्कोमान से आने वाले डंका इमली चौक तक जाएंगे।
यह भी पढ़ें- 360वें प्रकाश पर्व की तैयारी तेज, पटना नगर निगम में 21 अफसरों और अभियंताओं की तैनाती
यह भी पढ़ें- Chhath History: सूर्य उपासक 'मग' ब्राह्मणों से जुड़ी मगध की पहचान, राजा धृष्टकेतु की कथा से निकला छठ महापर्व
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।