पटना में छठ की खुशियों के बीच दुखद खबर, मिर्जापुर घाट में 4 युवक डूबे; एक को बचाया गया
पटना सिटी के दीदारगंज स्थित मिर्जापुर घाट पर छठ महापर्व के दौरान नदी में स्नान करते समय चार युवक डूब ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
दीदारगंज घाट पर छठ के दौरान चार युवक डूबे।
एक युवक को सुरक्षित निकाला गया, तीन लापता।
एसडीआरएफ टीम लापता युवकों की तलाश में जुटी।
जागरण संवाददाता, पटना सिटी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर घाट पर छठ महापर्व के दौरान रविवार को नदी में स्नान करने या अर्घ्य देने पहुंचे चार युवक डूब गए। घटना से घाट पर अफरातफरी मच गई।
युवक के डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर और वहां मौजूद लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। अन्य तीन डूबे युवकों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और अधिकारी पहुंच गए। लापता तीनों युवकों की खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों की टीम जुटी है।
रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि लापता युवकों को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना की खबर मिलते ही मिर्जापुर घाट पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और गहरे पानी में जाने से बचें।
आशु पिता सोनू शर्मा,आदित्य पिता सुधीर शर्मा, सूरज पिता विजय शर्मा लापता है। सुधीर शर्मा को निकाला गया।
यह भी पढ़ें- छठ पूजा 2026: बिहार किस जिले में कितने बजे डूबेंगे सूर्यदेव, नोट कर लें अपने शहर का सूर्यास्त टाइम