विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना एयरपोर्ट पर 24 अक्टूबर से बढ़ेंगी उड़ानें, लागू होगा विंटर शेड्यूल

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:36 PM (IST)

पटना एयरपोर्ट पर 24 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होगा, जिससे विमानों की आवाजाही बढ़ेगी और यात्रियों को अधिक उड़ान विकल्प मिलेंगे।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. 24 अक्टूबर से पटना एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू होगा।

  2. विमानों की आवाजाही बढ़ने से यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे।

  3. दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद की उड़ानें सबसे अधिक बढ़ सकती हैं।

जागरण संवाददाता, पटना। पटना एयरपोर्ट पर 24 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होगा। इससे विमानों की आवाजाही बढ़ने और यात्रियों को उड़ानों के अधिक विकल्प मिलने की उम्मीद है। इस शेड्यूल के तहत एयरलाइंस उड़ानों के समय और परिचालन में बदलाव करती हैं।

गर्मी के मौसम में पटना एयरपोर्ट से औसतन 40 जोड़ी विमानों का परिचालन होता था। जून से सितंबर 2026 के दौरान यह संख्या घटकर औसतन 32 जोड़ी रह गई।

कुछ दिनों में आवाजाही 28 जोड़ी तक सिमट गई थी। विंटर शेड्यूल में उड़ानों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को राहत मिल सकती है।

फिलहाल एयर इंडिया की पटना से दिल्ली और मुंबई के लिए चार फ्लाइट हैं। इंडिगो की दिल्ली, कोलकता, मुंबई, नवी मुंबई, बेंगलुरु, रांची, लखनऊ, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, चंडीगढ़, पुणे और भुवनेश्वर के लिए प्रतिदिन 27 विमान हैं।

स्पाइस जेट की दिल्ली और मुंबई के लिए दो तथा एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली और बेंगलुरु के लिए प्रतिदिन तीन फ्लाइट हैं।

एलाएंस एयर की भोपाल और कोलकाता के लिए सप्ताह में तीन फ्लाइट हैं। विंटर शेड्यूल में उड़ानों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद की उड़ानें सबसे अधिक बढ़ सकती हैं।

कनेक्टिंग फ्लाइट के विकल्प बढ़ने की उम्मीद

पटना से मिडिल ईस्ट जाने वाले यात्रियों को दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे शहरों से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती है। इन शहरों के लिए पटना से उड़ानों की संख्या और समय में बदलाव का असर आगे की यात्रा पर भी पड़ता है।

उड़ानें बढ़ने से विकल्प बढ़ सकते हैं और कनेक्टिंग फ्लाइट की योजना बनाना आसान हो सकता है। वास्तविक बढ़ोतरी एयरलाइंस के जारी शेड्यूल पर निर्भर करेगी। यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान का समय और उपलब्धता जांचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- पटना से मिडिल ईस्ट जाना हुआ मुश्किल, उड़ानें कम होने से यात्रियों के विकल्पों पर मंडराया संकट

यह भी पढ़ें- विमानों के लिए आफत बनीं चीलें, पटना एयरपोर्ट पर बर्ड हिट रोकने को लगेंगे रिफ्लेक्टिव रिबन