विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों को राहत! अब अचानक नहीं बदलेंगे बोर्डिंग गेट और लगेज बेल्ट, एयरलाइंस को नए निर्देश जारी

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:10 AM (IST)

पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने एयरलाइंस के लिए नए निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत अब बोर्डिंग गेट और लगेज बेल्ट ...और पढ़ें

पटना एयरपोर्ट। फाइल फोटो

पटना एयरपोर्ट। फाइल फोटो

HighLights

  1. पटना एयरपोर्ट पर बोर्डिंग गेट, लगेज बेल्ट में बदलाव नहीं।

  2. एयरलाइंस को अब पहले से देनी होगी पूरी जानकारी।

  3. यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए प्रशासन का कदम।

जागरण संवाददाता, पटना। पटना एयरपोर्ट पर अब विमानों के बोर्डिंग गेट और लगेज बेल्ट में अचानक बदलाव करना आसान नहीं होगा। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रशासन ने विंटर शेड्यूल लागू होने के साथ ही इस संबंध में नया निर्देश जारी किया है।

इसके तहत एयरलाइंस को विमानों की समय-सारणी के साथ ही बोर्डिंग गेट और लगेज बेल्ट की संख्या पहले से निर्धारित करनी होगी।

अचानक बदलाव की स्थिति में संबंधित एयरलाइन को इसकी वजह भी बतानी होगी। एयरपोर्ट प्रशासन के इस निर्देश का उद्देश्य यात्रियों को होने वाली असुविधा कम करना है। बोर्डिंग गेट या लगेज बेल्ट में अचानक बदलाव होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कई बार यात्री निर्धारित गेट पर पहुंच जाते हैं, लेकिन अंतिम समय में बदलाव की सूचना मिलने पर उन्हें दूसरे गेट तक जाना पड़ता है। इसी तरह, लगेज बेल्ट बदलने से यात्रियों को सामान लेने के लिए भटकना पड़ता है।

नए निर्देश के अनुसार, एयरलाइंस को पहले से तय व्यवस्था के अनुरूप बोर्डिंग और सामान की निकासी की प्रक्रिया संचालित करनी होगी। अपरिहार्य परिस्थितियों में बदलाव करना पड़ने पर उसका कारण स्पष्ट करना होगा।

निर्माण कार्य के कारण गेट 12ए बंद

वहीं, पटना एयरपोर्ट परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को देखते हुए बोर्डिंग गेट संख्या 12ए को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

यात्रियों को बोर्डिंग के लिए संबंधित उड़ान के गेट की जानकारी एयरलाइन की ओर से जारी सूचना और एयरपोर्ट पर प्रदर्शित स्क्रीन से प्राप्त करनी होगी।

यह भी पढ़ें- पटना से हवाई सफर हुआ आसान: Indigo भरेगा सबसे ज्यादा उड़ानें, दिल्ली-मुंबई समेत 14 शहरों के लिए बढ़े ऑप्शन

यह भी पढ़ें- पटना एयरपोर्ट पर 24 अक्टूबर से बढ़ेंगी उड़ानें, लागू होगा विंटर शेड्यूल