विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट को मिला नया स्टॉपेज, बक्सर का बदला समय; देखें नया शेड्यूल

Published: Mon, 05 Oct 2026 09:21 PM (IST)

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का गहमर स्टेशन पर दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव शुरू किया है।

गहमर स्टेशन पर रुकेगी पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

गहमर स्टेशन पर रुकेगी पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

HighLights

  1. पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का गहमर में नया ठहराव शुरू।

  2. 6 अक्टूबर से दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव प्रभावी होगा।

  3. गहमर यात्रियों को पटना-मुंबई सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

जागरण संवाददाता, पटना। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का गहमर स्टेशन पर ठहराव शुरू करने का निर्णय लिया है।

दानापुर मंडल के गहमर स्टेशन पर ट्रेन का दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव छह अक्टूबर से प्रभावी होगा। इससे गहमर और आसपास के यात्रियों को मुंबई और पटना के बीच सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

ट्रेन संख्या 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस छह अक्टूबर से गहमर स्टेशन पर दोपहर 12:44 बजे पहुंचेगी और 12:46 बजे आगे के लिए रवाना होगी।

वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 12141 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस सात अक्टूबर से रात 1:20 बजे गहमर पहुंचेगी और 1:22 बजे रवाना होगी।

गहमर में नया ठहराव शुरू होने के कारण वापसी की ट्रेन के बक्सर स्टेशन पर ठहराव समय में भी बदलाव किया गया है। सात अक्टूबर से ट्रेन संख्या 12141 बक्सर में 1:36 बजे पहुंचेगी और 1:38 बजे आगे के लिए रवाना होगी।

पहले के समय में इसी ट्रेन के बक्सर ठहराव में बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार गहमर में यह ठहराव फिलहाल प्रायोगिक आधार पर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन, फिरोजपुर पूर्णिया एक्सप्रेस का शाहपुर पटोरी में ठहराव

यह भी पढ़ें- त्योहारों में घर जाने में नहीं होगी दिक्कत, यूपी-बिहार वालों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक करें रूट