विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: पशुपति पारस ने लालू प्रसाद को दिया निमंत्रण, आज के दही-चूड़ा भोज में होगा खेला? सियासत तेज

Published: Wed, 15 Jan 2025 11:38 AM (IST)

रालोजपा के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस द्वारा आयोजित चूड़ा-दही भोज में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव शामिल ...और पढ़ें

लालू यादव और पशुपति पारस (जागरण फोटो)
लालू यादव और पशुपति पारस (जागरण फोटो)

HighLights

  1. मंगलवार शाम को पशुपति पारस ने लालू को दिया था आमंत्रण
  2. लालू यादव आज दही-चूड़ा भोज में होंगे शामिल

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की ओर से बुधवार को आयोजित चूड़ा-दही भोज कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव शामिल होंगे।

पारस ने मंगलवार को रात नौ बजे उनके आवास पर जाकर लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से मुलाकात की और भोज में आने हेतु आमंत्रित किया। रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने इस आशय की जानकारी दी।

लालू के भोज में शामिल होने से गरमा सकती है सियासत

जानकारी के मुताबिक लालू यादव यदि भोज में शामिल होते हैं तो बिहार की सियासत गरमा सकती है। पशुपति पारस वर्तमान में अकेले पड़ गए हैं, ऐसे में अगर उन्हें लाालू यादव का सहारा मिलता है तो यह उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगी।

वहीं, एनडीए को कहीं न कहीं थोड़ा नुकसान जरूर होगा, क्योंकि पशुपति पारस भी पुराने और मझे हुए नेता हैं और उनके समर्थकों की संख्या भी ठीकठाक है। अब देखने वाली बात है कि लालू के आने से कौन सा समीकरण बनता है।

श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि लालू प्रसाद ने भोज में आने का आमंत्रण स्वीकार किया है और दोपहर में कार्यक्रम में आने की बात कही है।

तेजस्वी यादव आज जहानाबाद के कार्यक्रम में रहेंगे

जबकि, तेजस्वी यादव जहानाबाद में कार्यक्रम में रहेंगे, इस वजह से आने में असमर्थता जतायी है। मुलाकात के दौरान राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, आलोक मेहता, रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज भी मौजूद थे।

18 को बिहार आ रहे राहुल गांधी

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि 18 जनवरी को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बिहार आगमन से हमारी ताकत बढ़ेगी। उनके आगमन से बिहार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई स्फूर्ति भी आएगी।

इस दौरान राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के मुख्य सभागार के नवीनीकरण के बाद उसके नामकरण राजीव सभागार और कांग्रेस कार्यालय के कर्मचारियों के लिए बने नवनिर्मित इंदिरा भवन का उद्घाटन भी करेंगे।

वहीं विधानमंडल दल के नेता डा. शकील अहमद खान ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में भी राहुल गांधी ने बिहार में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ वार्ता की पहल की थी और उसी के तहत नए साल में नए जोश के साथ सभी से वार्ता करेंगे। यह संवाद कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ संविधान और सामाजिक समरसता पर चर्चा आयोजित होगी।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: 'आज से शुभ कार्य शुरू होंगे', नीतीश की एंट्री की अटकलों पर मीसा भारती ने दिया बयान

Tej Pratap Yadav: 'अच्छे लोग अगर राजनीति से दूर रहेंगे तो...', तेजप्रताप की पोस्ट से बिहार की सियासत तेज