'देश में बन रहे आपातकाल जैसे हालात...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने पर भड़के पप्पू यादव
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया और देश में आपातकाल जैसे हालात का आरोप लगाया।
-1791725038170_m.webp)
सांसद पप्पू यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस। (सोशल मीडिया)
HighLights
प्रदर्शनकारियों की हिरासत को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया।
बेरोजगारी, पेपर लीक जैसे युवा मुद्दों पर सरकार को घेरा।
राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है।
रविवार को पटना स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि देश में आपातकाल जैसे हालात बन रहे हैं और सरकार विरोध की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
पप्पू यादव ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निर्वाचन संस्थाओं की जवाबदेही लोकतंत्र के लिए जरूरी है। सांसद ने बेरोजगारी, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार को इन समस्याओं पर जवाब देना चाहिए।
उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस के वोट चोरी विरोधी अभियान का समर्थन किया। साथ ही महंगाई, बढ़ते कर्ज और विदेश नीति को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याएं सुनी जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें- MLC Election: कोसी में 'किंगमेकर' बनेंगे पप्पू यादव? कांग्रेस की एंट्री से फंसा पेंच, RJD की बढ़ी टेंशन
