विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

EOU ने केंद्रीय चयन पर्षद को लिखा पत्र, सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े दस्तावेज सुरक्षित रखने को कहा

By Edited By: Prateek Jain
Published: Thu, 05 Oct 2023 01:16 AM (IST)

Constable Recruitment Examination Paper Leak बिहार पुलिस के 21 हजार से अधिक पदों के लिए होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा ...और पढ़ें

EOU ने केंद्रीय चयन पर्षद को लिखा पत्र, सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े दस्तावेज सुरक्षित रखने को कहा
EOU ने केंद्रीय चयन पर्षद को लिखा पत्र, सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े दस्तावेज सुरक्षित रखने को कहा

HighLights

  1. ईओयू की टीम जल्द ही पर्षद कार्यालय जाएगी
  2. अनियमितता, पेपर लीक, आंसर-की बरामद होने के मामलों को किया जा रहा अलग

राज्य ब्यूरो, पटना: बिहार पुलिस के 21 हजार से अधिक पदों के लिए होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की जांच तेज हो गई है। अभी तक ईओयू को विभिन्न जिलों में दर्ज 74 प्राथमिकी की रिपोर्ट मिली है, जिनका अध्ययन किया जा रहा है।

इनमें परीक्षा में अनियमितता, पेपर लीक, आंसर-की बरामद होने आदि के मामलों को अलग-अलग किया जा रहा है, जिसकी जांच अलग-अलग टीमों को दी जाएगी।

नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने को कहा गया

दूसरी ओर, ईओयू ने केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) को पत्र लिखकर सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित रखने को कहा है। इसके अलावा पेपर लीक मामले की जांच को लेकर जरूरी दस्तावेज मांगे जाने व जानकारी के लिए पर्षद को एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने को भी कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार, पेपर लीक मामले की जांच के लिए ईओयू की टीम जल्द ही पर्षद कार्यालय भी जाएगी और वहां परीक्षा की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी लेगी।

हर दिन की कार्रवाई की समीक्षा हो रही

परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र छपवाने से लेकर उसे बांटने की जिम्मेदारी किनके पास थी, प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर किस माध्यम से पहुंचा, इसकी मॉनि‍टरिंग आदि की क्या व्यवस्था थी, यह सारी जानकारी भी ली जाएगी। यही कारण है कि इससे जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित रखने को कहा गया है।

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर हर दिन की कार्रवाई की समीक्षा हो रही है। गुरुवार को भी देर रात तक मुख्यालय में अधिकारी कार्रवाई की समीक्षा करते रहे। पुलिस मुख्यालय से नए अधिकारी भी मांगे गए हैं, इनके मिलते ही टीम को दूसरे राज्यों में भी भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher Vacancy: बिहार शिक्षक बहाली पर नया अपडेट, सेलेक्शन के बाद ऐसे मिलेगा ज्वॉइनिंग लेटर और स्कूल

यह भी पढ़ें- Sanjay Singh : संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली से बिहार तक सियासी उबाल, विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को घेरा