विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanjay Singh : संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली से बिहार तक सियासी उबाल, विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को घेरा

By Yogesh SahuEdited By: Yogesh Sahu
Published: Wed, 04 Oct 2023 08:15 PM (IST)Updated: Wed, 04 Oct 2023 08:34 PM (IST)

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद से सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी ...और पढ़ें

Sanjay Singh : संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली से बिहार तक सियासी उबाल, विपक्षी दलों ने केंद्र को घेरा
Sanjay Singh : संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली से बिहार तक सियासी उबाल, विपक्षी दलों ने केंद्र को घेरा

HighLights

  1. विपक्षी दलों ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप
  2. कहा- संजय लंबे समय से उठा रहे थे गलत नीतियों के खिलाफ आवाज

डिजिटल डेस्क, पटना/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली से लेकर बिहार तक सियासी उबाल है। सिंह की गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसी क्रम में जदयू नेता केसी त्यागी और राजद सांसद मनोज झा ने केंद्र सरकार को जमकर घेरा है।

संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जदयू नेता के.सी. त्यागी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। जांच एजेंसी खुद भी जांच के घेरे में आ गई है।

उन्होंने कहा कि मैं संजय सिंह की गिरफ्तारी की निंदा करता हूं। काफी लंबे समय वे सरकार की गलत नीतियों को खिलाफ आवाज उठा रहे थे।

बदनाम करने के लिए कार्रवाई : त्यागी

केसी त्यागी ने कहा कि जान बूझकर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी (आप, AAP) को बदनाम करने के लिए कार्रवाई की गई है... शासक दल के नए सहयोगी और साथी बने हैं, जिसमें ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) प्रमुख हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि हम जांच एजेंसियों के खिलाफ नहीं हैं, उनके दुरुपयोग के खिलाफ हैं। हमें लगता है कि विपक्षी दल के प्रमुख नेताओं के विरुद्ध समय-समय पर बदले की भावना से ये कार्रवाई की जाती है।

यह भी पढ़ें : 'खुलकर कहूंगा... CM नीतीश और PM मोदी को बिहार की कितनी चिंता', प्रशांत किशोर ने क्यों कसा ऐसा तंज

...जो डर गया वो मर गया : मनोज झा

इधर, इस मामले में राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी ईडी ने नहीं की है, उन्हें भाजपा की इकाई ने गिरफ्तार किया है जिसमें ED, IT और CBI शामिल हैं।

झा ने कहा कि अब काले दिन शुरू हो गए हैं... तानाशाही के इस युग में, जो डर गया वो मर गया। तानाशाह खुद डरे हुए हैं। इस डर का जवाब जल्द ही दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : '..मेरी मूंछ भी नहीं थी', तेजस्वी यादव ED की कार्रवाई से भड़के, AAP MP संजय सिंह की गिरफ्तारी के बहाने कसा तंज