विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी के शराब कारोबार का विरोध करने पर विवाद, पालीगंज में पति ने लगाई फांसी; घाट से शव उठा ले गई पुलिस

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:55 AM (IST)

पालीगंज के उदयपुर गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद उमेश चौधरी (45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी शराब के कारोबार से जुड़ी थी।

घाट से शव उठा ले गई पुलिस (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

घाट से शव उठा ले गई पुलिस (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. पालीगंज में पति ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की।

  2. मृतक उमेश चौधरी ने पत्नी के शराब कारोबार का विरोध किया था।

  3. पुलिस ने दाह संस्कार से पहले शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, पालीगंज। प्रखंड के महाबलीपुर ओपी क्षेत्र के उदयपुर गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उदयपुर निवासी राम इकबाल चौधरी के 45 वर्षीय पुत्र उमेश चौधरी के रूप में हुई है। 

पुलिस ने दाह संस्कार के लिए सोन नदी घाट ले जाए गए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया जानकारी के अनुसार, उमेश चौधरी की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व हुई थी। 

पति-पत्नी के बीच अच्छे नहीं थे संबंध 

बताया जाता है कि पिछले कई वर्षों से पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार की रात भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद गुस्से में उमेश चौधरी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने महाबलीपुर ओपी प्रभारी दीपक कुमार और पालीगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार को सूचना दी। इसी बीच परिजन शव को दाह संस्कार के लिए सोन नदी घाट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घाट से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

शराब के कारोबार से जुड़ी थी पत्नी 

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की पत्नी शराब के कारोबार से जुड़ी थी, जिसका उमेश चौधरी विरोध करते थे। हालांकि, पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे चार बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें- पटना के मनेर में सड़क हादसा, बाइक सवार वार्ड सदस्‍य की मौत; एक गंभीर रूप से जख्‍मी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।