विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना के मनेर में सड़क हादसा, बाइक सवार वार्ड सदस्‍य की मौत; एक गंभीर रूप से जख्‍मी

Published: Wed, 25 Nov 2026 10:59 AM (IST)

मनेर-दानेपुर राजमार्ग पर दाउदपुर के पास एक सड़क दुर्घटना में खासपुर पंचायत के वार्ड सदस्य अरविंद कुमार (55) की मौत हो गई। इस हादसे में उनके सहयोगी रामकिशोर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

मनेर में सड़क हादसे में बाइक सवार वार्ड सदस्‍य की मौत। सांकेत‍िक तस्‍वीर

मनेर में सड़क हादसे में बाइक सवार वार्ड सदस्‍य की मौत। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. मनेर-दानेपुर राजमार्ग पर दाउदपुर के पास हुआ हादसा।

  2. खासपुर पंचायत के वार्ड सदस्य अरविंद कुमार की मौत।

  3. हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार घायल।

संवाद सूत्र, मनेर। मनेर-दानेपुर राजमार्ग पर दाउदपुर के समीप मंगलवार रात सड़क हादसे में खासपुर पंचायत के वार्ड सदस्य अरविंद कुमार (55) की मौत हो गई। 

बाइक सवार उनके सहयोगी रामकिशोर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका इलाज दानापुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

शादी कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा  

जानकारी के अनुसार, मनेर थाना क्षेत्र के नया निवासी अरविंद कुमार खासपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ के वार्ड सदस्य थे।

वे रामकिशोर सिंह के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दाउदपुर के समीप एक हाइवा वाहन की चपेट में आ गए। 

death

(वार्ड सदस्‍य अरविंद कुमार। फाइल)

वार्ड सदस्‍य की मौत से मचा कोहराम 

दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को दानापुर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान अरविंद कुमार की मौत हो गई। रामक‍िशोर स‍िंह का गंभीर स्‍थ‍िति‍ में इलाज चल रहा है। 

घटना की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। अरविंद कुमार के निधन पर खासपुर पंचायत की मुखिया पिंकी यादव, मुखिया प्रतिनिधि बोधनाथ यादव सहित अन्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

यह भी पढ़ें- बक्सर में दर्दनाक हादसा: एक ही बाइक पर सवार थे दो युवक, पीछे से आए ट्रक ने कुचला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।