बिहार पुलिस का अब रात में बदल जाएगा लुक, मुख्यालय ने जारी किए ये नए दिशा निर्देश

बिहार पुलिस का लुक अब रात में बदल जाएगा। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने नए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। रात में गश्ती करने वाले पुलिसकर्मियों को रेडियम लगा चमकदार जैकेट दिया जाएगा। इसके लिए फ्लोरोसेंट जैकेट खरीदे जाएंगे।