Move to Jagran APP

अब 'कू' ऐप पर सबसे पहले मिलेगी रेलवे से जुड़ी सभी जानकारी, करेगा देसी ट्विटर जैसा काम

पूर्व-मध्य रेल की ओर से यात्री सेवा व रेल विकास सहित रेलवे से जुड़ीं विविध सूचनाएं ट्विटर हैंडल फेसबुक इंस्टाग्राम आदि पर नियमित तौर पर उपलब्ध कराई जा रही। इसी कड़ी में ये सूचनाएं अब सर्वप्रथम नवविकसित भारतीय मोबाइल ऐप कू पर उपलब्ध कराई जा रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 09:18 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 06:24 AM (IST)
अब रेलवे की सारी जानकारी कू ऐप पर मिलेगी। प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना: पूर्व-मध्य रेल की ओर से यात्री सेवा व रेल विकास सहित रेलवे से जुड़ीं विविध सूचनाएं ट्विटर हैंडल, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर नियमित तौर पर उपलब्ध कराई जा रही। इसी कड़ी में ये सूचनाएं अब सर्वप्रथम नव विकसित भारतीय मोबाइल ऐप 'कू' पर उपलब्ध कराई जा रही है। ऐप 'कू' हैंडल पर पोस्ट हुईं सूचनाएं तत्काल प्राप्त करने के लिए पूर्व-मध्य रेल के आधिकारिक 'कू' अकाउंट हैंडल ईसी रेलवे को फॉलो किया जा सकता है। एक ऐप से सभी जानकारी यात्रियों को पहले ही मिल जाएंगी। कू ऐप एक तरह से देसी ट्विटर की तरह काम करेगा। 

loksabha election banner

स्वत: प्राप्त हो जाएंगी सभी जानकारी

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इंटरनेट मीडिया ऐप 'कू' हैंडल पर पोस्ट हुईं सूचनाएं तत्काल प्राप्त करने के लिए पूर्व-मध्य रेल के आधिकारिक 'कू' अकाउंट हैंडल ईसी रेलवे को फॉलो किया जा सकता है। पूर्व-मध्य रेल द्वारा 'कू' पर पोस्ट की जाने वालीं सूचनाएं उपयोगकर्ताओं को स्वत: प्राप्त हो जाएंगी। देश में आत्मनिर्भर भारत की पहल के अंतर्गत भारत में अब लोकप्रिय इंटरनेट मीडिया ऐप और माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट्स के देसी विकल्प का रूप है 'कू' मोबाइल ऐप। इस ऐप का मकसद भारतीय भाषाओं के लोगों के लिए मंच देना है। 'कू' ऐप को देसी ट्विटर माना जा रहा और इसमें फीचर्स भी ट्विटर जैसे ही हैं।

ट्विटर की तरह ही हैशटैग है और टैगिंग की व्यवस्था

इसे प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। उपयोगकर्ताओं के लिए ऑडियो, फोटो व वीडियो पोस्ट करने का विकल्प उपलब्ध है। ट्विटर की तरह ही हैशटैग है और टैगिंग की व्यवस्था है। खास बात यह है कि 'कू' ऐप कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। उपयोगकर्ता अपनी भाषा में मैसेज लिख शेयर कर सकते हैं। 'कू' ऐप पर 400 शब्दों में मैसेज लिखा जा सकता है। ऐप से रेलवे संबंधित सभी जानकारियां आसानी से मिल सकेंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.