Move to Jagran APP

Lok Sabha Elections: बिहार में दूसरे चरण के लिए भरे गए 42 नामाकंन हुए रद्द, अब इतने प्रत्याशी आजमाएंगे अपना भाग्य

Lok Sabha Elections बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की शनिवार को जांच की गई। दूसरे चरण के लिए कुल 96 अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा था। जांच के बाद कुल 42 नामांकन पत्रों को रद्द कर दिया गया। दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में अब कुल 54 प्रत्याशी चुनाव लड़ते नजर आएंगे।

By Raman Shukla Edited By: Mohit Tripathi Published: Sat, 20 Apr 2024 08:53 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2024 08:53 PM (IST)
झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, अररिया एवं खगड़िया में होना है चुनाव। (सांकेतिक फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की शनिवार को जांच हुई। इस दौरान 42 नामांकन पत्र जांच में रद्द हो गए। वहीं, 54 नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए हैं। कुल 96 अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा था। अब नाम वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है। सर्वाधिक 29 नामांकन अररिया लोकसभा क्षेत्र में हुआ है। इसमें 20 नामांकन रद्द हो गए।

loksabha election banner

तीसरे चरण की पांच लोकसभा क्षेत्रों में झंझारपुर में कुल 17 में सात पर्चे रद्द हुए अब 10 मैदान में हैं। सुपौल में 20 ने नामांकन किया था। इसमें पांच रद्द हुए अब 15 मैदान में हैं। मधेपुरा में 15 ने नामांकन किया था। इसमें सात रद्द हो गए। अब आठ मैदान में हैं।

अररिया में 29 ने पर्चा भरा था। इसमें सबसे ज्यादा पर्चे जांच के दौरान रद्द हुए हैं। अब नौ बचे हैं। खगड़िया में 15 ने नामांकन किया था। इसमें तीन के पर्चे रद्द हो गए। अब 12 बचे हैं।

सात मई को है मतदान

पांचों लोकसभा क्षेत्र में चुनाव सात मई को है। इस चरण में सभी सीट पर वर्तमान में राजग के सांसद हैं। अररिया सीट भाजपा के पास है। जबकि खगड़िया लोजपा के खाते में है। वहीं, तीन सीट झंझारपुर, सुपौल एवं मधेपुरा में जदयू के सांसद हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'कह रही थी हमको मंत्री बनाइये...' अब बीमा भारती को लेकर क्या बोल गए नीतीश कुमार

Bihar Politics: मैं भगवान से यही प्रार्थना करूंगा..., नीतीश के 'बच्चा पैदा करने' वाले बयान पर भड़के तेजस्वी यादव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.