विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NMCH रैगिंग मामला: छात्रों ने आरोपों से किया इनकार, सूत्रधार की तलाश जारी

Published: Sat, 31 Oct 2026 09:08 AM (IST)

नालंदा मेडिकल कॉलेज में कथित रैगिंग मामले में 2026 बैच के छात्रों ने आरोपों से इनकार किया है। प्राचार्य की ...और पढ़ें

एंटी रैगिंग कमेटी और छात्र। फोटो जागरण

एंटी रैगिंग कमेटी और छात्र। फोटो जागरण

HighLights

  1. 2026 बैच के छात्रों ने रैगिंग से इनकार किया।

  2. 2024 बैच के छात्र रैगिंग आरोपों से मुक्त हुए।

  3. कथित रैगिंग के सूत्रधार की तलाश जारी है।

जागरण संवाददाता, पटना सिटी। नालंदा मेडिकल कॉलेज (एनएमसीएच) में एमबीबीएस में नवनामांकित वर्ष 2026 के 100 से अधिक छात्र-छात्राएं शुक्रवार को एंटी रैगिंग कमेटी और एंटी रैगिंग स्क्वायड कमेटी के समक्ष प्रस्तुत हुए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि हमारे साथ रैगिंग नहीं हुई है।

प्राचार्य प्रो. डॉ. उषा कुमारी की अध्यक्षता में कॉलेज में हुई कमेटी के बैठक में शामिल सदस्यों ने तथ्यों के साथ विद्यार्थियों द्वारा दिए गए जवाब के बाद वर्ष 2024 के विद्यार्थियों को रैगिंग मामले से आरोप मुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले के सूत्रधार की तलाश जारी है।

वर्ष 2025 बैच के छात्र-छात्रा इस बैठक में अपने स्वजन के साथ पहुंचे थे। उन्होंने अपना-अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैं बीमार था, मैं आज ही कॉलेज आया हूं, मैं पटना में नहीं था, उत्तराखंड से आया हूं देखिए मेरा ट्रेन टिकट आदि।

सबकी दलीलें सुनने के बाद कमेटी ने इस बैच के छात्र-छात्राओं को प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट स्तर का शपथ पत्र कॉलेज को देने का आदेश दिया। जिसमें लिखा होगा कि मेरा तथाकथित रैगिंग मामले से कोई लेना देना नहीं है न ही भविष्य में कभी होगा।

प्राचार्य ने बताया कि वर्ष 2024 बैच के आठ विद्यार्थी रौशन कुमार, प्रिंस गौरव, गौरव कुमार, अरूण कुमार, अरूण राज, शशि कुमार, धर्मवीर यादव, शिवम प्रकाश को एंटी रैगिंग स्क्वायड टीम में शामिल किया गया है।

यह कॉलेज में विद्यार्थी स्तर पर होने वाली इस तरह के मामले पर नजर रखेंगे और गतिविधियों की जानकारी कॉलेज प्रशासन को देंगे।

वर्ष 2025 बैच से जुड़ा फैसला छठ बाद, छात्रावास नहीं खाली करना होगा

एनएमसी से जुड़े रूलबुक-2026 का पीडीएफ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, आल इंडिया रैगिंग कमेटी, बिहार ग्रीवांस सेल आदि को भेजने के बाद सामने आए तथाकथित रैगिंग के मामले को कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता से लेकर पूरे मामले की जांच की।

प्राचार्या प्रो. डॉ. उषा कुमारी ने शुक्रवार को बताया कि वर्ष 2025 बैच के छात्र-छात्राओं का क्लास तीन महीने तक के लिए सस्पेंड किए जाने के जारी आदेश से संबंधित अगला फैसला छठ बाद लिया जाएगा।

इस पूरे मामले के सूत्रधार की तलाश अभी जारी है। प्राचार्या ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए ही कोई फैसला होगा। इन्हें छात्रावास खाली करने के लिए जारी आदेश को वापस ले लिया गया है।

वर्ष 2023 एवं 24 बैच की छात्राओं के क्लास से निलंबित किए जाने तथा हास्टल खाली करने के आदेश को कॉलेज प्रशासन ने गुरुवार की बैठक के बाद रद्द कर दिया था।

यह भी पढ़ें- बिहार में बिजली कनेक्शन महंगा, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें; पूरा रेट चार्ट यहां समझें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।