नीतीश सेतु नामकरण से बिहारवासियों को मिला सम्मान, विजय चौधरी बोले- विकास में नीतीश कुमार का योगदान ऐतिहासिक
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखे जाने को नीतीश कुमार के ...और पढ़ें

नीतीश सेतु नामकरण से विकास को मिलेगी नई पहचान
HighLights
कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखा गया।
उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने नीतीश कुमार के योगदान को सराहा।
21 नवंबर को हाजीपुर में पीएम मोदी की जनसभा होगी।
राज्य ब्यूरो, पटना। कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने के फैसले को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहारवासियों के दिल को छूने वाला निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि यह नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति सम्मान और बिहार के विकास में उनके योगदान की पहचान है।
21 नवंबर को हाजीपुर में पीएम मोदी की जनसभा, पूरे बिहार में उत्साह
उप मुख्यमंत्री-सह-जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को कहा कि 21 नवंबर को हाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा ऐतिहासिक होगी। इस कार्यक्रम को लेकर वैशाली समेत पूरे बिहार में उत्साह का माहौल है। लोग प्रधानमंत्री के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बिहारवासियों से जनसभा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
नीतीश सेतु नामकरण से विकास को मिलेगी नई पहचान
विजय चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखने का निर्णय सराहनीय है। नीतीश कुमार ने इस पुल की आधारशिला रखी थी और इसके निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा भी की थी। यह नामकरण उनके विकासात्मक योगदान को सम्मान देने वाला है।
बिहार की अर्थव्यवस्था और आधारभूत संरचना में ऐतिहासिक बदलाव
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की अर्थव्यवस्था और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक एवं दूरगामी बदलाव किए हैं। उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्य प्रदेश के इतिहास में हमेशा याद किए जाएंगे। बिहार के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
जेपी और गांधी सेतु की कड़ी में जुड़ा नीतीश सेतु
विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में उत्तर और दक्षिण को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण पुलों का नाम महापुरुषों के नाम पर रखा गया है। जेपी सेतु, महात्मा गांधी सेतु और राजेंद्र सेतु के साथ अब नीतीश सेतु का जुड़ना गौरव की बात है। यह नामकरण बिहार के विकास में नीतीश कुमार के योगदान और उनकी राजनीतिक पहचान को सम्मान देने का प्रतीक है।
निशांत के उप मुख्यमंत्री बनने पर क्या बोले विजय चौधरी?
निशांत के उप मुख्यमंत्री बनने से जुड़े सवाल पर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि इसमें कोई दिक्कत नहीं है। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो सकती हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।