गंगा पर बिहार का सबसे लंबा पुल बना नीतीश सेतु, गांधी सेतु को छोड़ा पीछे; देखें सभी पुलों की लंबाई
नीतीश सेतु अब गंगा पर बिहार का सबसे लंबा पुल बन गया है, जिसकी कुल लंबाई एप्रोच रोड सहित 19.76 ...और पढ़ें

कच्ची दरगाह से राघोपुर के बीच नए पुल का नाम नीतीश सेतु। फाइल
HighLights
नीतीश सेतु गंगा पर बिहार का सबसे लंबा पुल।
कुल 19.76 किमी लंबा, गांधी सेतु को पीछे छोड़ा।
बिहार में गंगा पर कई नए पुल प्रस्तावित।
भुवनेश्वर वात्स्यायन, पटना। कच्ची दरगाह से राघोपुर के बीच बना पुल जिसे अब नीतीश सेतु का नाम दिया गया है, गंगा पर बने पुलों में सर्वाधिक लंबा है।
नीतीश सेतु की कुल लंबाई एप्रोच रोड सहित 19.76 किमी है जिसमें पुल का हिस्सा 9.76 किमी है। यह छह लेन का पुल है।
लंबाई के मामले में पटना से हाजीपुर के बीच बने गांधी सेतु का स्थान दूसरा है। इस पुल की लंबाई 5.75 किमी है। संपर्कता के लिहाज से देखें तो पटना को जोड़ने वाले पुलों की संख्या सबसे अधिक है।
गंगा पर बने पुलों की लंबाई को इस तरह जानें
भागलपुर में गंगा पर बने विक्रमशिला सेतु की लंबाई 4.70 किमी है। लंबाई के लिहाज से यह पुल तीसरे वंबर पर है। पटना में दीघा से सोनपुर के बीच बने जेपी सेतु की लंबाई 4.56 किमी है।
यह सड़क सह रेल पुल है। आरा से छपरा के बीच बने वीर कुंवर सिंह सेतु की लंबाई 4.35 किमी है। मुंगेर से बेगूसराय को जोड़ने वाले गंगा पर बने श्रीकृष्ण सेतु की लंबाई 3.75 किमी है।
मोकामा में बरौनी से हाथीदह के बीच गंगा पर बने सबसे पुराने पुल राजेंद्र सेतु की लंबाई 2.03 किमी है। वही बक्सर में बने गंगा पुल की लंबाई 1.2 से 1.5 किमी के बीच है।
राजेंद्र सेतु के समानांतर बने छह लेन वाले औंटा-सिमरिया पुल की लंबाई एप्रोच रोड सहित 8.15 किमी है। इसमें पुल का हिस्सा 1.86 किमी है।
गंगा पर इन जगहों में भी पुल अस्तित्व में आएंगे
गंगा पर कई अन्य जगहों पर पुलाें का निर्माण कराया जाएगा। इनमे कई बहुत जल्द ही अस्तित्व में आएंगे। इनमें पटना के शेरपुर से सारण के दिघवारा के बीच छह लेन पुल, जेपी सेतु के समानांतर पटना के दीघा से सारण के सोनपुर के बीच छह लेन पुल शामिल हैं।
इसके अलावा महात्मा गांधी सेतु के समानांतर पटना से हाजीपुर के बीच बन रहा फोर लेन पुल, पटना के बख्तियारपुुर से समस्तीपुर के ताजपुर के बीच फोर लेन पुल, भागलपुुर में विक्रमशिला पुल के समानांतर नया फोर लेन पुल पर काम चल रहा है।
वहीं साहेबगंज से मनिहारी के बीच भी गंगा पर पुल का प्रस्ताव है। बेगूसराय के मटिहानी से साम्हो के बीच भी गंगा पर पुल प्रस्तावित है। यह रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस वे के एलायनमेंट में शामिल है।
यह भी पढ़ें- बिहार में पहली बार जीवित नेता के नाम पर पुल, 4988 करोड़ की परियोजना को मिला नीतीश सेतु नाम