बिहार में CM के लिए आपकी पसंद कौन? Nitish Kumar ने दिया ऐसा रिएक्शन; इस्तीफे पर भी खुलकर बोले
नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने घोषणा की है कि वे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

राज्यसभा शपथ के बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार (PTI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को स्वयं मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफे की बात कही। गुरुवार की दोपहर वह सेवा विमान से दिल्ली गए। दिल्ली पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि अब वह दिल्ली आ गए हैं।
शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य की शपथग्रहण के बाद तीन-चार दिनों में पटना लौटेंगे तब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे। यह पहला मौका है जब नीतीश कुमार ने स्वयं अपने इस्तीफे (Nitish Kumar CM Resignation News) की बात कही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके खुद की इच्छा थी कि एक बार वह राज्यसभा जाएं। इसी को ध्यान में रख वह राज्यसभा के लिए होने वाले चुनाव में आए।

कल शपथ लेंगे नीतीश कुमार
मालूम हो कि 10 फरवरी को तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा की सदस्यता का शपथ ग्रहण करेंगे। उपराष्ट्रपति के कक्ष में उनका शपथ ग्रहण होगा।
मुख्यमंत्री ने टाल दिया ये सवाल
मुख्यमंत्री से यह सवाल किया गया कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में उनकी पसंद किस नाम पर है। मुख्यमंत्री इस सवाल को टालकर निकल गए।
राज्यसभा चुनाव मे अपने निर्वाचन के बाद हाल ही में मुख्यमंत्री ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उनके राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की तारीख तय हुई थी।
'दिल्ली जा रहा हूं, मगर बिहार पर नजर रहेगी'
मुख्यमंत्री का कहना है कि वह दिल्ली जरूर जा रहे पर बिहार पर नजर रहेगी। सरकार के कामकाज के साथ-साथ जदयू के संगठन का काम भी देखेंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री चौथी बार जदयू के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
यह भी पढ़ें- 'सम्राट बनेंगे सीएम': तेजस्वी यादव के ट्वीट से हलचल, नीतीश कुमार पर निशाना; BJP के फैसले पर RJD का बड़ा बयान
यह भी पढ़ें- बिहार में CM के बाद अब स्पीकर पर नजर: NDA में नए फॉर्मूले की तलाश; 5 दिनों में सामने आएगी तस्वीर
यह भी पढ़ें- Nitish Kumar: अप्रैल का ‘पावर कनेक्शन’: नीतीश कुमार के सियासी सफर में फिर दिखा बड़ा टर्निंग प्वाइंट