बिहार में CM के बाद अब स्पीकर पर नजर: NDA में नए फॉर्मूले की तलाश; 5 दिनों में सामने आएगी तस्वीर
बिहार में नई सरकार के गठन के बीच विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज है। वर्तमान में भाजपा ...और पढ़ें

विधानसभा अध्यक्ष जदयू या भाजपा को, जल्द होगा फैसला।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। नई सरकार के गठन के फार्मूले के बाद सबसे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि अगला विधानसभा अध्यक्ष कौन होगा?
वर्तमान में भाजपा कोटे से डाॅ. प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष हैं। राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा है कि भाजपा कोटे से मुख्यमंत्री होने के बाद जदयू द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के पद पर दावेदारी की जा सकती है।
हाल के दिनों में एनडीए में यह परंपरा रही है कि जदयू से मुख्यमंत्री रहे हैं तो विधानसभा अध्यक्ष भाजपा का रहा है।
तब दोनों पद थे जदयू के पास
मुख्यमंत्री का नाम 14 अप्रैल तक तय होने के बाद साथ ही साथ नए विधानसभा अध्यक्ष का नाम तय हो जाएगा। हाल के दिनों में एनडीए सरकार में यह परंपरा रही है कि एनडीए में विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा को मिलता रहा है।
यह स्थिति तब थी जब मुख्यमंत्री जदयू से थे। इसी फाॅर्मूले के तहत नंदकिशोर यादव, विजय कुमार सिन्हा और डाॅ. प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष बने।
नीतीश कुमार ने जब महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई तो राजद के अवध बिहारी चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया।
वैसे आरंभिक दिनों में बिहार में जब एनडीए की सरकार बनी तो सीएम और विधानसभा अध्यक्ष दोनों जदयू से थे। इस क्रम में जदयू कोटे से उदय नारायण चौधरी दो बार विस अध्यक्ष रहे। विजय चौधरी भी एक टर्म विधानसभा अध्यक्ष रहे।
जदयू की चाहत दो अन्य महत्वपूर्ण पदों की भी
विधानसभा अध्यक्ष पद को ले एनडीए में जदयू ने अपनी चाहत को स्पष्ट कर दिया है। इसके अलावा जदयू की इच्छा यह है कि गृह विभाग का जिम्मा भी उसके पास रहे।
पूर्व में मुख्यमंत्री रहते हुए लंबी अवधि तक गृह विभाग का जिम्मा नीतीश कुमार के पास था। बाद में नई सरकार के गठन के बाद यह विभाग उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास चला गया।
इस संदर्भ को केंद्र में रख जदयू यह चाहता है कि गृह विभाग जदयू कोटे से जाे दो उप मुख्यमंत्री होंगे उन्हें दिया जाए। दो उप मुख्यमंत्री के रूप में विजय चौधरी व निशांत का नाम चर्चा में है।
विजय चौधरी के उप मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में विधानसभा अध्यक्ष का पद जदयू के किसी अतिपिछड़ा वर्ग के नेता को जा सकता है।
यह भी पढ़ें- बिहार में CM फेस पर सस्पेंस: सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर पर बवाल; BJP ने क्यों हटवाया?