विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: महागठबंधन में सब ठीक है? नीतीश की नाराजगी पर सामने आया अशोक चौधरी का बयान, कहा- लालू और तेजस्वी मिलने गए...

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
Published: Mon, 22 Jan 2024 10:37 AM (IST)

Bihar Politics बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नराजगी को लेकर जदयू नेता व बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ...और पढ़ें

बिहार सरकार में मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी
बिहार सरकार में मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी

HighLights

  1. गिरिराज सिंह भर पेट खाते हैं- अशोक चौधरी
  2. राज्य में छुट्टी को लेकर सियासत

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News In Hindi बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से सीएम नीतीश कुमार नाराज चल रहे थे, इस वजह से उनका विभाग बदल दिया गया। काफी समय से यह अफवाह मीडिया में चल रही थी। अब इस बात से पर्दा उठ गया है। दरअसल, इसपर जदयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने खुलकर बात की।

जब अशोक चौधरी से पूछा गया कि सीएम की नाराजगी की वजह से चंद्रशेखर का विभाग बदला गया है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव और तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए, तो ऐसे में थोड़ा आप लोग भी सोचिए क्या हुआ होगा। 

राजद नेताओं ने बदलवाया चंद्रशेखर का विभाग

चौधरी ने आगे कहा कि चंद्रशेखर का विभाग उनके पार्टी के नेताओं ने बदलवाया होगा। वह राजद कोटे के मंत्री हैं, इसलिए कौन सा विभाग किसको जाएगा? यह तो वही निर्णय ले सकते हैं। इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है। 

वहीं, गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि नीतीश कुमार को आज के दिन खुद को राम को समर्पित कर देना चाहिए, ऐसे में राज्य में छुट्टी देनी चाहिए।

इसका जवाब देते हुए चौधरी ने कहा कि गिरिराज सिंह भर पेट खाते हैं। वह खुद को सबसे बड़े राम भक्त और शिव भक्त मानते हैं, बाकी लोगों को भक्त नहीं समझते हैं। अब गिरिराज सिंह सर्टिफिकेट बाटेंगे?

गौरतलब है कि बिहार सरकार ने नियमित रूप से अपने वक्तव्यों की वजह से विवाद में रहने वाले डॉ. चंद्रशेखर को शिक्षा विभाग से विदा कर दिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता को शिक्षा विभाग का नया मंत्री बनाया गया है। वहीं, चंद्रशेखर को अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण महकमा गन्ना विभाग का जिम्मा दिया गया है।

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: '100 रुपये खर्च होता है तो 70 रुपये देती है केंद्र सरकार...', गिरिराज सिंह ने क्यों कह दी यह बात? यहां समझें

Ayodhya Ram Mandir: बिहार में छुट्टी को लेकर छिड़ी सियासत, भाजपा ने नीतीश-तेजस्वी पर बोला जोरदार हमला; आडवाणी के राम-रथ का कर दिया जिक्र