यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: '100 रुपये खर्च होता है तो 70 रुपये देती है केंद्र सरकार...', गिरिराज सिंह ने क्यों कह दी यह बात? यहां समझें
Bihar Political News भाजपा नेता गिरियाज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने अब 2014 ...और पढ़ें

HighLights
- भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शक्ति वंदन कार्यशाला का आयोजन
- सुविधा, समृद्धि एवं उत्थान के लिए कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार को शक्ति वंदन अभियान कार्यशाला क आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि 2014 के पहले और उसके बाद के भारत को समझने की जरूरत है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया। उन्होंने कहा कि 2014 में बिहार में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की संख्या मात्र 17 लाख थी जबकि आज बिहार में स्वयं सहायता समूह से 1.50 करोड़ बहने जुड़ गईं हैं।
बकौल गिरिराज सिंह, यह बहुत कम लोग जानते होंगे कि स्वयं सहायता समूह में अगर 100 रुपए खर्च होता है तो 70 रुपए केंद्र सरकार देती है।
केंद्रीय मंत्री ने अपने विभाग से महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को राष्ट्र की शक्ति समझा। यही कारण है कि उनकी सुविधा, समृद्धि एवं उत्थान के लिए कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने महिलाओं को बनाया सशक्त : सम्राट
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर प्रधानमंत्री ने महिलाओं को आरक्षण देकर बड़ा सम्मान दिया है। साथ ही सशक्त बनाने की पहल की।
आज संसद में 50 से 60 महिलाएं सदस्य हैं लेकिन आने वाले दिनों में इनकी संख्या 180 से ज्यादा होगी। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय महामंत्री संगीता यादव ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजक निवेदिता सिंह, सुशील चौधरी तथा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता एवं अर्चना ठाकुर उपस्थित थीं।
यह भी पढ़ें-
