विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Kumar के इंग्लैंड से लौटते ही चालू होगा 'खेला', अब इस स्ट्रेटजी पर काम कर रही JDU; 5 दिन बाद...

Published: Fri, 08 Mar 2024 02:27 PM (IST)

जदयू की अभियान समिति में 40 लोगों को जगह दी जा रही। सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग अभियान समिति ...और पढ़ें

Nitish Kumar के इंग्लैंड से लौटते ही चालू होगा 'खेला', अब इस स्ट्रेटजी पर काम कर रही JDU
Nitish Kumar के इंग्लैंड से लौटते ही चालू होगा 'खेला', अब इस स्ट्रेटजी पर काम कर रही JDU

राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा चुनाव को केंद्र में रख जदयू जंबो अभियान समिति बना रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विदेश यात्रा से लौटने के बाद जंबो समिति की आधिकारिक घोषणा संभव है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 दिन बाद विदेश यात्रा से लौट आएंगे। उसके बाद असली 'खेल' शुरू होगा।

अभियान समिति में 40 लोगों को जगह

जदयू की अभियान समिति में 40 लोगों को जगह दी जा रही। सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग अभियान समिति होगी। अभियान समिति में ऐसे लोगों को जगह दी जा रही जिन्हें पूर्व में लोकसभा चुनाव में इस तरह का अनुभव रहा है।

इस तरह सक्रिय रहेगी अभियान समिति

अभियान समिति को यह जिम्मा दिया जा रहा कि वह उन लोगों के साथ संपर्क कर अपने काम को आगे बढ़ाए जिनके पास जिलों का प्रभार का है। अभियान समिति यह देखेगी कि चुनाव प्रचार की गति किस तरह की है। प्रभारी की सहमति से बड़े नेताओं के कार्यक्रमों पर भी अभियान समिति अपने को केंद्रित करेगी।

अभियान समिति में विधायक, पार्टी पदाधिकारी व पूर्व प्रत्याशी भी

अभियान समिति में जदयू अपने तेज तर्रार विधायकों, पार्टी के राज्य स्तरीय पदाधिकारी व पूर्व में प्रत्याशी रहे लोगों को शामिल कर रहा।

मुख्यालय स्तर पर नियमित रूप से संपर्क में रहेंगे

अभियान समिति में जगह पाने वाले लोग नियमित रूप से जदयू के प्रदेश मुख्यालय के संपर्क में रहेंगे। इन्हें अपने आवंटित क्षेत्र में पार्टी के स्तर पर चुनाव अभियान में सक्रिय तो रहना ही है साथ में हर रोज मुख्यालय के संबंधित पदाधिकारी को यह फीडबैक देना है कि संबंधित लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशी कि क्या स्थिति है। किस तरह के रवैये से पार्टी को नुकसान संभव है। इस क्रम में अभियान समिति अपने से संबंधित लोकसभा प्रत्याशी से बात भी करेगा।

सामाजिक समीकरण के लिहाज से लोग पार्टी के किस नेता की सभा चाह रहे हैं इस बारे में भी अभियान समिति पार्टी के प्रदेश मुख्यालय को जानकारी उपलब्ध कराएगा। पार्टी के किस नेता द्वारा चुनाव में दिलचस्पी नहीं ली जा रही इस बारे में भी मुख्यालय स्तर पर सूचना दी जाएगी।

ये भी पढे़ं- Bihar Politics: 'बंदूकबाज' MLA ने फिर बढ़ाई JDU की टेंशन, ये बात सुन Nitish Kumar भी पकड़ लेंगे माथा

ये भी पढे़ं- Nitish Kumar: ...तो इस बार नीतीश के टारगेट पर 'W-Y' फैक्टर! सांसदों से लेकर मंत्रियों तक का गोल सेट