यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'बंदूकबाज' MLA ने फिर बढ़ाई JDU की टेंशन, ये बात सुन Nitish Kumar भी पकड़ लेंगे माथा
अपने विवादित बयान के लिए चर्चा में रहने वाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जदयू सांसद अजय मंडल और विधायक गोपाल मंडल के बीच टिकट के लिए बयानबाजी शुरू हो गई है। गोपाल मंडल ने भागलपुर लोकसभा सीट को लेकर कहा कि टिकट तो मेरे पॉकेट में है।
गोपाल मंडल के बयान के बाद सांसद अजय मंडल ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कहा कि भागलपुर लोकसभा सीट के लिए टिकट की दावेदारी ठोकने वाले विधायक को पाकेट में टिकट है जैसे बयानों से परहेज करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की सिपाही हूं। राजद से टिकट मिलने के सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि लालू यादव बैकवर्ड के मसीहा हैं।
लालू यादव पर बोले गोपाल मंडल
गोपाल मंडल ने मीडिया के समक्ष कहा कि परिवारवाद को लेकर लालू यादव क्या बोलेंगे, वे काफी सीधे हैं। छात्र जीवन में ही उनकी शादी करा दी गई। विशेष जानकारी नहीं होने के चलते उन्होंने बच्चों की फौज खड़ी कर दी। इसमें दिक्कत किस बात की है। मेरे भी चार बच्चे हैं। जिसमें दो लड़का और दो लड़की है। गलती से हो जाता है। इससे लोगों को किसी तरह की परेशानी क्यों होती है, पता नहीं।
नरेंद्र मोदी का भी किया जिक्र
विधायक गोपाल मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के देहांत के बाद बाल नहीं काटवाने के सवाल पर कहा कि नरेंद्र मोदी बड़े नेता हैं। सबों की अपनी-अपनी सोच होती है, लेकिन हिंदू संस्कार, सभ्यता संस्कृति में अपने परिवार में किसी के देहांत के बाद बाल व नाखून जरूर कटवाना चाहिए। नरेंद्र मोदी आरएसएस से जुड़े हैं। हो सकता है कि आरएसएस के लोग ऐसा नहीं करते होंगे, लेकिन हिंदूवादी तो करते हैं।
